earrings designs
ज्वेलरी स्टाइल करना महिलाओं को काफी पसंद होता है। इस बार आप अपनी कलेक्शन में राउड शेप इयररिंग्स एड कर सकती हैं।

Earring Designs: ज्वेलरी पहनना हर महिला को काफी पसंद होता है। इसलिए वो अक्सर ट्रेंड में चलने वाले डिजाइन को अपनी कलेक्शन में रखना पसंद करती हैं। इस बार आप लेटेस्ट ट्रेंड वाले इयररिंग्स को खरीदे और स्टाइल करें।
राउंड शेप डिजाइन वाले इयररिंग्स काफी ट्रेंड में चल रहे हैं। इसमें आपको कई सारे अलग-अलग डिजाइन मिल जाएंगे। जिन्हें वियर करके आप बेहद खूबसूरत नजर आएगी। यहां बताए गए ऑप्शन को ट्राई करें।
पर्ल डिजाइन राउंड इयररिंग
आजकल पर्ल डिजाइन वाले इयररिंग्स काफी चल रहे हैं आप भी इस बार अपनी ज्वेलरी कलेक्शन में इन्हें एड कर सकती हैं। इसमें आपको काफी अच्छे-अच्छे डिजाइन मार्केट में मिल जाएंगे। इसी के साथ जब आप इसे आउटफिट के साथ वियर करेंगी तो बेहद खूबसूरत नजर आएगी।
इसमें आपको पूरे इयररिंग्स में पर्ल बीड्स मिलेंगे बीच में एक स्टोन मिलेगा। आप चाहे तो पूरा इयररिंग्स पर्ल वाला मिल जाएगा। जिसे आप सूट, साड़ी, लहंगा या फिर इंडो वेस्टर्न आउटफिट के साथ वियर कर सकती हैं।
पोलकी कुंदन राउंड इयररिंग्स

अगर आप कुछ इंडो वेस्टर्न आउटफिट स्टाइल करने वाली हैं तो इसके साथ पहनने के लिए आप पोलकी कुंदन राउंड इयररिंग्स (क्लासी लुक के लिए इयररिंग्स) वियर कर सकती हैं। ये काफी क्लासी लगते हैं साथ ही लुक को और ज्यादा स्टाइलिश बनाते हैं।
इसमें आपको कलर के अलग-अलग ऑप्शन मिल जाते हैं। जिन्हें आप अपने पास वाली मार्केट से जाकर खरीद सकती हैं। इसमें छोटे और बड़े दोनों तरह के डिजाइन मिल जाएंगे। इनकी खास बात ये होती है कि आप चाहे तो नेकलेस के साथ मैच करके इसे वियप कर सकती हैं वरना सिर्फ इयररिंग्स को भी स्टाइल किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें:ऑफ व्हाइट कलर के लहंगे में दिखेंगी अप्सरा सी खूबसूरत
स्टोन वर्क राउंड इयररिंग्स

अगर आप कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं तो इसके लिए आप स्टोन वर्क वाले राउंड इयररिंग्स को वियर कर सकती हैं। ये पहनने के बाद काफी क्लासी (ऑफिस वियर इयररिंग्स) लगते हैं साथ ही ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ काफी अच्छे से मैच होते हैं।
आप इन्हें फेस्टिव सीजन में ट्राई कर सकती हैं। इससे आपका लुक भी काफी सुंदर लगेगा साथ ही ज्वेलरी क्या खरीदें इसके बारे में ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मार्केट में आपको इस तरीके के इयररिंग्स सिंगल भी मिल जाएंगे। वरना सेट के साथ भी आप खरीद सकती हैं। इसका प्राइस 500 से 1000 रुपये से शुरू होता है।
इसे भी पढ़ें:New Gold Earrings | गोल्ड के नए इयररिंग्स आपके लुक को बदल देंगे
इस बार ट्राई करें ये राउंड शेप इयररिंग्स आप काफी खूबसूरत नजर आएगी। साथ ही आपको भी कुछ नया ट्राई करने का मौका मिलेगा।
उम्मीद है आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें।