Site icon Uprising Bihar

सुबह सबसे पहले ना चेक करें अपना फोन, होंगे ये नुकसान

अधिकतर लोग सुबह सबसे पहले अपना फोन चेक करते हैं। लेकिन अगर आप इस आदत को अपनाते हैं तो इससे आपकी सेहत को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

Do not check your phone first thing in the morning
Do not check your phone first thing in the morning

फोन आज के समय में हर किसी की जरूरत बन चुका है। यहां तक कि रात को सोने से पहले और सुबह उठने के बाद लोग फोन का ही इस्तेमाल करते हैं। हो सकता है कि आपको इसमें कुछ गलत ना लगता हो। लेकिन वास्तव में सुबह उठने के बाद सबसे पहले अगर फोन देखा जाता है तो यह आपकी सेहत के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है।

जिन लोगों को सुबह सबसे पहले फोन चेक करने की आदत होती है, वे अपने फोन को सिरहाने रखकर साते हैं। जिससे भी काफी नुकसान होता है। खासतौर से, मोबाइल फोन से निकलने वाली रेडिएशन कैंसर और ट्यूमर जैसी घातक बीमारियों की संभावना बढ़ती है। वहीं, सुबह सबसे पहले फोन चेक करने से आपको अन्य भी कई समस्याएं हो सकती है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसी ही कुछ समस्याओं के बारे में बता रहे हैं-

बढ़ सकता है स्ट्रेस

stress can increase
stress can increase

जो लोग सुबह सबसे पहले फोन चेक करते हैं, उन्हें नोटिफिकेशन, ईमेल या सोशल मीडिया अपडेट में कई मैसेजेस को देखकर बेवजह का तनाव बढ़ जाता है। ऐसे में आपके मन में नेगेटिविटी बढ़ सकती है और इससे आप बेवजह परेशान हो सकते हैं।

प्रोडक्टिविटी में आ सकती है कमी

जब आप सुबह सबसे पहले अपना फ़ोन चेक करते हैं, तो ऐसे में आपको कई तरह के नोटिफिकेशन व मैसेज आदि मिलते हैं। ऐसे में हम उसे स्क्रॉल करने लग जाते हैं। जिससे हमारा काफी सारा समय यूं ही वेस्ट हो जाता है और आपके दिन की शुरुआत में देरी हो सकती है। इससे आपकी प्रोडक्टिविटी भी प्रभावित होती है।

इसे भी पढ़ें:वर्षों से वीरान पड़ी हैं विश्व की ये जगहें, जहां कोई नहीं जाता

मेंटल हेल्थ पर होता है असर

There is an effect on mental health
There is an effect on mental health

जब आप सुबह सबसे पहले फोन चेक करते हैं तो आपको कई नेगेटिव मैसेज भी मिलते हैं। जिससे आपका मूड ऑफ हो जाता है और नेगेटिव फीलिंग्स आती है। जिससे भी आपकी ओवर ऑल हेल्थ पर नेगेटिव असर पड़ता है। नेगेटिव फीलिंग्स आपकी मेंटल हेल्थ को प्रभावित करती हैं और फिर इससे आपकी हेल्थ पर असर पड़ता है।

इसे भी पढ़ें: क्या आपका पार्टनर हो रहा है आपसे इमोशनली दूर? इन संकेतों से जानें

स्लीप क्वालिटी पर होता है असर

बेहतर हेल्थ के लिए अच्छी नींद लेना बेहद जरूरी है। लेकिन जो लोग सुबह सबसे पहले फोन चेक करते हैं, उनकी स्लीप क्वालिटी पर भी नेगेटिव असर पड़ सकता है। दरअसल, फोन की स्क्रीन से निकलने वाली नीली रोशनी मेलाटोनिन के उत्पादन में बाधा डाल सकती है। यह हार्मोन स्लीप को रेग्युलेट करने में मदद करता है। सुबह सबसे पहले अपना फोन चेक करने से आप इस रोशनी के संपर्क में लंबे समय तक बने रह सकते हैं और जिससे रात में देर से सोना मुश्किल हो जाएगा। (अच्छी नींद के लिए क्या करें)

सिरदर्द की समस्या

headache problem
headache problem

यह भी देखने में आता है कि सुबह सबसे पहले फोन देखने से कुछ लोगों को सिरदर्द की समस्या आती है। दरअसल, कई बार हमारी कच्ची नींद में आंख खुलती हैं और उस समय अगर फोन चेक किया जाता है तो उसके बाद फिर दोबारा नींद आने में समस्या होती है, जिससे सिर में दर्द की समस्या होती है। इतना ही नहीं, उस दौरान अगर नेगेटिव मैसेज पढ़ते हैं तो इससे और भी ज्यादा सिरदर्द हो सकता है। तो अब आप भी सुबह सबसे पहले अपने फोन को चेक करने की आदत को आज ही बदलें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट UPRISING BIHAR के साथ।  

Exit mobile version