Saree For Diwali

दिवाली के लिए अलग आप आउटफिट सर्च कर रही हैं तो सबसे बेस्ट ऑप्शन है कि आप सेलेब्स के साड़ी लुक को ट्राई करें।
Saree Looks: दिवाली पर हर कोई अपने लिए कपड़ों के अलग-अलग ऑप्शन सर्च करता है ताकि वो फेस्टिवल के दिन खूबसूरत दिख सके। इनमें से कई सारी लड़कियां ऐसी होती हैं जो सेलेब्स के लुक्स को ट्राई करते हैं। इस बार आप उनके स्टाइल की गई साड़ियों को इस दिवाली वियर कर सकती हैं। इसके लिए आप अलग-अलग एक्ट्रेस द्वारा वियर की गई साड़ियों को बाजार से खरीदकर पहन सकती हैं। आप चाहे तो कस्टमाइज्ड भी करा सकती हैं। इससे भी आप साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आएंगी।
परिणीति चोपड़ा का साड़ी लुक (Celebs Inspired Saree Looks For Diwali)

अगर आपकी शादी के बाद ये पहली दिवाली है तो इसके लिए आपक परिणीति के साड़ी लुक्स को ट्राई कर सकती हैं। इस तस्वीर में उन्होंने गोल्डन वर्क साड़ी वियर की है। इसमें चिकनकारी वर्क की एम्ब्राइडरी हुई है साथ ही इस साड़ी को बनाने के लिए बनारसी फेब्रिक का इस्तेमाल किया गया है। इस साड़ी के बॉर्डर को चौड़ा रखा गया है, ताकि वर्क को ज्यादा अच्छे से हाइलाइट किया जा सके।
आप चाहे तो इसके साथ चुन्नी ले सकती हैं वरना बिना चुन्नी के भी इस साड़ी को वियर कर सकती हैं। इस साड़ी को Faabiiana के द्वारा डिजाइन किया गया है। आप मार्केट से इसे 2000 से 3000 की रेंज में खरीद सकती हैं और दिवाली पर वियर करके परिणीति के साड़ी लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं।
माधुरी दीक्षित साड़ी लुक (How To Wear Perfect Saree)

माधुरी दीक्षित के साड़ी लुक को भी आप इस दिवाली वियर कर सकती हैं। इस फोटो में माधुरी दीक्षित ने जरी वर्क वाली साड़ी वियर कर सकती हैं। इस साड़ी (प्रिंटेड साड़ी स्टाइल टिप्स) में आपको बॉर्डर हैवी मिलेगा। साथ ही थोड़ा-थोड़ा हैवी वर्क पूरी साड़ी में नजर आएगा। इस साड़ी को Geethika Kanumilli ने डिजाइन किया है। इसके साथ उन्होंने सिंपल प्लेन ब्लाउज वियर किया है। आप चाहे तो इस वर्क की जगह आप सिंपल बॉर्डर वर्क वाली साड़ी वियर कर सकती हैं, वो लुक भी काफी अच्छा लगता है। मार्केट से खरीदने पर इस तरीके की साड़ी आपको 1000 से 2000 रुपये में मिलेगी।
इसे भी पढ़ें:सबसे अलग नई नवेली दुल्हन हार डिजाइन पहली नजर में आएगी पसंद,देखें लेटेस…
भाग्यश्री का साड़ी लुक (Tips To Buy Saree For Diwali)

अगर आपको ब्लैक कलर पहनना पसंद है तो इस दिवाली आप भाग्यश्री के सीक्वेंस वर्क साड़ी को वियर कर सकती हैं। इस साड़ी में आपको पूरा सीक्वेंस वर्क मिलेगा। दिवाली (शादी फंक्शन स्टाइलिश लुक) पर इस तरीके की साड़ी अच्छी लगती है। आप इसके साथ प्लेन ब्लाउज को वियर करें। साथ में डायमंड कट इयररिंग्स इससे आपका पूरा लुक काफी अच्छा लगेगा।
इसे भी पढ़ें:ब्लाउज की नई और खूबसूरत डिजाइन | New Blouse Designs 2023
बॉलीवुड एक्ट्रेस की तरह इस दिवाली खूबसूरत दिखने के लिए आप इनके इस साड़ी लुक्स को रीक्रिटए कर सकती हैं और परफेक्ट लग सकती हैं।
उम्मीद है आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें UPRISING BIHAR के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें।