
copper ring benefits for female

Copper Ring Benefits : तांबे की अंगूठी पहनने की परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है। ज्योतिष और आयुर्वेद ( Ayurveda ) में तांबे की अंगूठी पहनने के कई फायदे बताए गए हैं। ज्योतिष शास्त्र में तांबे को सबसे पवित्र और शुद्ध माना जाता है। इसे पहनने से सूर्य और मंगल ग्रह शांत होते हैं क्योंकि तांबे को सूर्य और मंगल की धातु माना जाता है।
Also Read – latest anklet designs : स्टाइलिश दिखने के लिए कैरी करें ये पायल डिजाइन
इसके अलावा सूर्य से संबंधित ( related to ) रोग भी दूर होते हैं। विज्ञान भी कहता है कि तांबा सबसे शुद्ध होता है और तांबे के बर्तन बनाने में किसी अन्य धातु का उपयोग नहीं किया जाता है। तांबे की कीमत कम होने के कारण इसे सभी वर्ग के लोग पहन सकते हैं। आइए जानें तांबे की अंगूठी पहनने से क्या फायदे होते हैं
Copper Ring Benefits : पेट के रोग दूर रहते हैं
आयुर्वेद के अनुसार, तांबे की अंगूठी या ब्रेसलेट पहनने से जोड़ों और गठिया के दर्द से राहत मिलती है क्योंकि तांबे में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट ( anti-oxidant ) होते हैं जो बीमारियों को ठीक करते हैं। यह पेट की बीमारियों से भी छुटकारा दिलाता है। ऐसा कहा जाता है कि गठिया के रोगियों को तांबे का कड़ा अवश्य पहनना चाहिए।
Also Read – Latest ring design | ये लेटेस्ट रिंग डिजाइन आपको क्लासी लुक देगी

Copper Ring Benefits : सूर्य और मंगल के दोष दूर होते हैं
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तांबे की अंगूठी अनामिका उंगली में पहननी चाहिए क्योंकि यह उंगली सूर्य की उंगली होती है। यदि आपकी राशि में सूर्य संबंधी ( relative) कोई दोष है तो यह सूर्य दोष के प्रभाव को कम कर देता है। सूर्य के साथ-साथ मंगल भी अशुभ प्रभाव से मुक्ति दिलाता है।
तांबे की अंगूठी या चूड़ी लगातार हमारे शरीर के संपर्क में रहती है, जिससे शरीर शुद्ध रहता है क्योंकि इसे पहनने से शरीर से सभी विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। इससे नाभि और हार्मोनल समस्याओं में भी सुधार होता है।

Copper Ring Benefits : रक्त प्रवाह को उचित बनाए रखता है
तांबे की अंगूठी या ब्रेसलेट पहनने से खून साफ रहता है और रक्त संचार बेहतर होता है। यह हृदय रोग के खतरे को भी कम करता है और मानसिक और शारीरिक (physical) तनाव को कम करता है। जिस तरह तांबे के बर्तन में रखा पानी सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है, उसी तरह तांबे की अंगूठी पहनना भी फायदेमंद होता है।
Also read :-
Chhath Puja 2023: छठ पूजा में भूलकर भी न करें ये गलतियां, छठी मैया हो जाएंगी नाराज
Copper Ring Benefits : वास्तु दोष दूर होता है
Copper Ring Benefits : घर में रखे तांबे के बर्तन वास्तुदोष को भी दूर रखते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखा तांबे का बर्तन सुख-शांति बनाए रखता है क्योंकि इसकी पवित्रता से सकारात्मक ( Positive ) ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है। अगर घर का मुख्य दरवाजा गलत दिशा में है तो तांबे का सिक्का लटकाने से वास्तु दोष दूर हो जाता है।
उम्मीद है आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें।