Site icon Uprising Bihar

Circle Mehndi Design: हथेली की बैक और फ्रंट दोनों ही साइड पर खूब जचेंगी मेहंदी की ये सर्कल डिजाइन

मेहंदी डिजाइन चाहे जैसे भी हो हाथों में रचने के बाद खूबसूरती को बढ़ा देती है। आपके भी हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए हम कुछ सर्कल या रउंड मेहंदी के डिजाइन लाए हैं।

circle mehndi design
circle mehndi design

मेहंदी लगाना किसे पसंद नहीं, शादी ब्याह हो या तीज-त्योहार महिलाएं अपने हाथों में मेहंदी जरूर लगाती हैं। मेहंदी लगने के बाद जितनी प्यारी और खूबसूरत लगती है उससे कई ज्यादा कलर आने के बाद लगती है। आजकल हथेली और बैक साइड में गोल, सर्कल या राउंड मेहंदी की डिजाइन खूब चल रहा है। महिलाएं हो या लड़कियां अपने हाथों के एक साइड में गोल या राउंड मेहंदी डिजाइन जरूर लगाती हैं। चलिए बिना देर किए देख लेते हैं मेहंदी के ये खूबसूरत डिजाइन।

सर्कल मेहंदी डिजाइन

हथेली में लगी ये मेहंदी की डिजाइन बनाने में भी सिंपल है दिखने में भी खूबसूरत। मेहंदी की ये डिजाइन आपके हथेली में लगने के बाद और भी ज्यादा प्यारी लगेगी। इस डिजाइन को पहले गोल बिंदी से लगाना शुरू करें और अंत में फूल बनाने के साथ कंप्लीट करें।

राउंड मेहंदी डिजाइन

circle mehndi design front
circle mehndi design front

राउंड फ्लावर मेहंदी की ये खूबसूरत डिजाइन बाकी राउंड और गोल डिजाइन से काफी यूनिक है। इसे बनाने के लिए पहले कोन को बारीक काट लें, नहीं तो डिजाइन खराब हो सकती है। गोल टिक्की बनाते हुए डिजाइन की शुरुआत करें और बारीक पत्ती एवं फूल के साथ पूरा करें।

इसे भी पढ़ें:Kangan Designs: कंगन के इन डिजाइंस से आपके हाथ लगेंगे सुंदर

फ्लावर मेहंदी डिजाइन

circle mehndi design back hand simple and beautiful
circle mehndi design back hand simple and beautiful

फ्लावर या फूल वाली गोल मेहंदी की ये डिजाइन बहुत ही यूनिक और प्यारी है। ब्राइडमेड्स और बाकी लोग इस खास डिजाइन को लगा सकते हैं। डिजाइन में बनी फूल को कई भरवा या बारीक मेहंदी डिजाइन में बनाया जाता है।

हैवी बैक हैंड गोल मेहंदी डिजाइन

circle mehndi design simple
circle mehndi design simple

राउंड और बारीक फूल से तैयार इस मेहंदी के डिजाइन को बनाना आसान है, बनाने में सरल और रचने के बाद हाथों की बैक साइड की खूबसूरती को बढ़ा सकती है। आप चाहें तो इस डिजाइन की तरह अपनी कलाई में भी डिजाइन बनवा सकती हैं।

गोल टिक्की मेहंदी डिजाइन

Circle Mehndi Design
Circle Mehndi Design

गोल टिक्की मेहंदी डिजाइन सालों से बनाई जा रही है, लेकिन अब इस गोल टिक्की को और भी ज्यादा खूबसूरत बना दिया गया है। मेहंदी आर्टिस्ट गोल टिक्की मेहंदी में और डिजाइन ऐड कर उसे और भी ज्यादा क्रिएटिव और खूबसूरत बना रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:सिल्क साड़ी को करवा चौथ 2024, पर लुक को खास बनाने के लिए इस तरह से करें स्टाइल

उम्मीद है आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें  Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें।

Exit mobile version