
दोस्तों पिछले कुछ दिनों से भारत के इसरो ने चंद्रयान-3 के पीछे काफी मेहनत की है। और बीते 23 अगस्त 2023 को अपने लक्ष्य को हासिल करने की ओर एक सीधी भी चढ़ी। हम वैसे तो हम चंद्रयान 3 के बारे में बहुत सुन रहे हैं लेकिन आखिर चंद्रयान-3 चांद पर जाकर करेगा क्या? हमारे आज के लेख में हम यही जानेंगे की चंद्रयान 3 चांद पर क्या करेगा?
क्या है चंद्रयान 3?

चंद्रयान 3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव का गहन अध्ययन करने के लिए बनाया गया है। भारत पहले ऐसा देश बन गया है जिसने दक्षिणी ध्रुव पर अपने लैंडर और रोवर को उतारा है। इसके पहले भी 16 सितंबर 2019 में इसी कोशिश में चंद्रयान-2 नाकाम हुआ था। उसके बाद उस मॉडल को और बेहतर बनाकर चंद्रयान-3 के नाम से चंद्रमा पर भेजा गया है। इसके साथ ही चंद्रयान-3 का काम चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव समतल पर पानी की भी खोज करना है।
यह भी पढ़ें- ” बिहार की समृद्ध संस्कृति की विशेषताएं “
जानिए क्या है चंद्रयान-3 के प्रमुख उद्देश्य?

1. दक्षिणी ध्रुव पर रोवर को उतारना और उसे संचालित करना:
चंद्रयान-3 मैं मुख्यतः दो चीज हैं एक लैंडर और एक रोवर। जिसमें लैंडर का नाम ‘विक्रम’ रखा गया है और रोवर को ‘प्रज्ञान’ नाम दिया गया है। लैंडर का मुख्य कार्य चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर रोवर को उतारना और उसे संचालित करना है।
2. चंद्रमा की सतह का परीक्षण:
चंद्रयान-3 का एक मुख्य कार्य यह भी है की चंद्रमा की जलवायु, उसकी सतह पर पानी, भूमि की स्थिति आदि पर विस्तृत जानकारी प्राप्त अध्ययन करने में सहायता करें।
3. चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चुंबकीय क्षेत्र का अध्ययन:
चंद्रयान 3 मिशन चंद्रमा पर चुंबकीय क्षेत्र का अध्ययन करने के लिए कई उपकरणों को ले गया है। जैसे कि एक चुंबकीय क्षेत्र मापी जो चंद्रमा के चुंबकीय क्षेत्र को नापेगा। एक चुंबकीय क्षेत्र ट्रैक्टर जो चुंबकीय क्षेत्र में होने वाले परिवर्तन को मापेगा। इन सभी के द्वारा इकट्ठा की गई जानकारी की मदद से चंद्रमा के बारे में हमारा ज्ञान और भी विस्तृत होगा।
यह भी पढ़ें- आखिर क्यों हावड़ा पुल रात 12 बजे हो जाता है बंद?
कितने दिन का होगा ये मिशन?

चंद्रयान-3 भारतीय स्पेस प्रोग्राम के लिए एक बहुत ही बड़ी उपलब्धि के रूप में सामने आया है। यह पहली बार हुआ है की कोई अंतरिक्ष यान चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंच पाया है। अब बात करें इसकी अवधि की तो यह मूलतः 100 दिनों की थी पर लैंडर और रोवर की सफल लैंडिंग के बाद यह मिशन 150 दिनों तक बढ़ा दिया गया है इस 150 दिन के मिशन में लैंड और रोवर को चंद्रमा और उसके वातावरण के बारे में जानकारी इकट्ठा करनी है। जिससे यह जानकारी भविष्य में मानवीय मिशन में कारगर साबित हो।
और पढ़ें- चंद्रयान 3
तो दोस्तो यह थी चंद्रयान 3 के बारे में संपूर्ण जानकरी, अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई हो तो लाइक और कमेंट जरूर करें।
1 thought on “चंद्रयान 03 चांद पर क्या करेगा full details”
Comments are closed.