Bihar Weather

बिहार में भीषण गर्मी और लू से बेहाल लोगों को अगले कुछ दिन राहत के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर बिहार के कई जिलों में अगले चार दिनों के दौरान गरज के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। हालांकि, राज्य के दक्षिणी हिस्से में लोगों को तपती गर्मी की स्थिति का सामना करना पड़ेगा। राजधानी पटना समेत कई शहरों में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट बदली। जिसका सीधा असर अधिकतम तापमान में देखने को मिला जो 2 से 3 डिग्री तक नीचे आ गया।
मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार के दक्षिणी जिलों में अगले दो दिनों के दौरान पारा 2 से 3 डिग्री बढ़ने की उम्मीद है। ये क्षेत्र पिछले कुछ दिनों से लगातार गर्मी झेल रहे और मंगलवार को भी इसी तरह के मौसम की स्थिति रहने के आसार हैं। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार को उत्तर-पूर्व और उत्तर-मध्य भागों में अलग-अलग स्थानों पर शुक्रवार तक आंधी-तूफान के लिए येलो अलर्ट जारी किया।
Read More – पायल की ख़ूबसूरत डिज़ाइन जिसे देखने के बाद आपको पहली नज़र में पसंद आ जाएगी
मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार के दक्षिणी जिलों में अगले दो दिनों के दौरान पारा 2 से 3 डिग्री बढ़ने की उम्मीद है। ये क्षेत्र पिछले कुछ दिनों से लगातार गर्मी झेल रहे और मंगलवार को भी इसी तरह के मौसम की स्थिति रहने के आसार हैं। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार को उत्तर-पूर्व और उत्तर-मध्य भागों में अलग-अलग स्थानों पर शुक्रवार तक आंधी-तूफान के लिए येलो अलर्ट जारी किया।
🌦️🌧️⚡🌈
” उत्तर बिहार में तपती गर्मी से राहत अगले 4 दिन आंधी-बारिश के आसार”
2 thoughts on “Bihar Weather- ” उत्तर बिहार में तपती गर्मी से राहत अगले 4 दिन आंधी-बारिश के आसार””
Comments are closed.