आर्य घाट की रहस्यमयी कहानी
पड़ोसी देश यानी नेपाल में ऐसी 2 जगहें मौजूद हैं, जहां रात तो छोड़ दीजिए सूरज सूरज ढलते ही कोई भी जाने की हिम्मत नहीं करता है। आइए इन रहस्यमयी जगहों की कहानी जानते हैं।

Mystery Places In Nepal: विश्व का लगभग हर देश किसी न किसी रहस्य से भरा हुआ है। विश्व में मौजूद कुछ खौफनाक और रहस्यमयी जगहों के बारे में जानने और पढ़ने के बाद इंसान कुछ समय के लिए सोच में भी पड़ जाता है।
पेरू में मौजूद नाज़का लाइन्स, स्कॉटलैंड में मौजूद लॉक नेस, पूर्वी कैलिफोर्निया में स्थित डेथ वैली आदि ऐसी कई जगहें आज भी इंसानों के लिए रहस्यमयी कहानी बनी हुई हैं।
भारत के पड़ोसी देश में शामिल नेपाल में भी ऐसी कई खौफनाक और रहस्यमयी जगहें मौजूद हैं, जिनके बारे में पढ़ने और सुनने के बाद इंसान दंग रह जाता है। इस आर्टिकल में हम आपको नेपाल की 2 ऐसी ही जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके बारे में कई खौफनाक कहानियां प्रचलित हैं। आइए जानते हैं।
आर्य घाट, पशुपतिनाथ मंदिर (Aryaghat, Pashupatinath Temple)

भारत के पड़ोसी देश में शामिल नेपाल में भी ऐसी कई खौफनाक और रहस्यमयी जगहें मौजूद हैं, जिनके बारे में पढ़ने और सुनने के बाद इंसान दंग रह जाता है। इस आर्टिकल में हम आपको नेपाल की 2 ऐसी ही जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके बारे में कई खौफनाक कहानियां प्रचलित हैं। आइए जानते हैं।
आर्य घाट, पशुपतिनाथ मंदिर (Aryaghat, Pashupatinath Temple)

आर्य घाट की रहस्यमयी कहानी बेहद ही दिलचस्प है। इस घाट के बारे में बोला जाता है कि यहां हर रोज दर्जन से भी अधिक लोग अपने परिजन का दाह-संस्कार करने के लिए पहुंचते हैं।
स्थानीय लोगों का मानना है कि यहां आधी रात को लोगों की आवाजें और चीखें सुनाई देती हैं। यह घाट सूरज ढलते ही खौफनाक मजंर से तब्दील हो जाता है और हर तरफ सन्नाटा ही सन्नाटा होता है।
आर्यघाट को लेकर एक अन्य कहानी यह है कि आधी रात को घाट के आसपास सफेद कपड़ों में कुछ लोग घूमते रहते हैं।
देवी घाट, चितवन (Devighat in Chitwan)

नेपाल की दूसरी सबसे रहस्यमयी जगह चितवन में मौजूद देवी घाट है। पशुपतिनाथ मंदिर मंदिर की तरह ही देवी घाट हिंदुओं की संस्कृति और धर्म का प्रसिद्ध केंद्र माना जाता है। यहां हर साल लाखों लोग घूमने के लिए पहुंचते हैं।
देवीघाट की रहस्यमयी कहानी
आर्यघाट की रहस्यमयी कहानी बेहद ही डरावनी है। कहा जाता है कि साल 2009 में यहां व्यक्ति की एक खोपड़ी मिली थी। इस घटना के बाद इस स्थान को प्रेतवाधित स्थानों की सूची में शामिल किया गया।

लोगों का दावा है कि आधी रात के समय यहां कुछ महिलाएं अपने आप नाचने लगती हैं। जब महिलाएं नाचती हैं तो आसपास किसी आग भी जलती है। इन गतिविधियों के चलते सूरज ढलते ही यहां का नजारा खौफनाक मंज़र में तब्दील हो जाता है।
इसे भी पढ़ें: आखिर क्यों हावड़ा पुल रात 12 बजे हो जाता है बंद?
क्या इन जगहों पर लोग घूमने जाते हैं?
अगर आप यह सोच रहे हैं कि क्या इन जगहों पर लोग घूमने जाते हैं तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये दोनों ही जगह पवित्र स्थल के रूप में फेमस है। इसलिए यहां हर दिन हजारों लोग घूमने और कई परिवार दाह-संस्कार करने के लिए पहुंचते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट UPRISING BIHAR के साथ।