Site icon Uprising Bihar

आयुर्वेद के अनुसार सुबह खाली पेट पानी पीने का यह है सही तरीका

अगर आप भी सुबह उठकर सबसे पहले पानी पीती हैं, तो आपको आयुर्वेदिक डॉक्टर की बताई इस सलाह पर जरूर गौर करना चाहिए। सुबह उठकर पानी पीना आपको नुकसान भी पहुंचा सकता है।

how-to-drink-water-in-morning
how-to-drink-water-in-morning

सुबह खाली पेट पानी पीना सेहत के लिए अच्छा होता है। इसे एक अच्छी आदत माना जाता है। इससे स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। लेकिन आयुर्वेद के अनुसार, इसके लिए भी कुछ नियमों का ख्याल रखना चाहिए। अगर आप भी सुबह उठकर सबसे पहले पानी पीती हैं, तो आपको आयुर्वेदिक डॉक्टर की बताई इस सलाह पर जरूर गौर करना चाहिए। सुबह उठकर पानी पीना आपको नुकसान भी पहुंचा सकता है। इसलिए आपको इसके सही तरीके और मात्रा के बारे में पता होना जरूरी है। इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्षा भावसार जानकरी दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं।

क्या सही है सुबह उठकर पानी पीना?

should-i-drink-water-in-the-morning
should-i-drink-water-in-the-morning

एक्सपर्ट बताती हैं कि ज्यादातर लोग सुबह उठकर सबसे पहले एक लीटर या इससे भी अधिक पानी पी लेते हैं। लेकिन आयुर्वेद के अनुसार, यह सही नहीं है। आयुर्वेद की मानें तो सुबह उठकर आपको एक साथ इतना ज्यादा पानी नहीं पीना चाहिए। बल्कि गुनगुने पानी को घूंट-घूंट करके पीना चाहिए। आयुर्वेद में इसे ऊष्णापान कहा जाता है। इसलिए अगर आप अधिक मात्रा में सुबह खाली पेट पानी पीती हैं, तो इसे तुरंत बंद कर दें।

क्यों नहीं पीना चाहिए ज्यादा पानी?

एक्सपर्ट की मानें तो अगर आप सुबह सबसे पहले एक साथ ज्यादा पानी पीती हैं तो यह आपकी पाचन अग्नि को धीमा कर सकता है। यहां तक कि उसे बुझा भी सकता है। इससे डाइजेशन सुधरता नहीं है, बल्कि आपके मेटाबॉलिज्म को नुकसान पहुंचता है। सुबह खाली पेट इतना अधिक पानी पीने से लिवर, कि़डनी और ब्रेन सेल्स पर असर पड़ता है। इससे कफ दोष भी बढ़ सकता है। इसलिए अगर आप अच्छे डाइजेशन और स्किन के लिए सुबह उठकर खाली पेट खूब सारा पानी पी रही हैं, तो इसे तुरंत बंद कर दें। सुबह 1-2 गिलास गुनगुने पानी को घूंट-घूंट करके पिएं। इससे ज्यादा पानी न पिएं। खाली पेट ज्यादा पानी पीने से आपको ब्लोटिंग की समस्या भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें- ये इयररिंग्स डिजाइन आपके लुक को बनाएंगे बेहतरीन

इन बातों का भी रखें ख्याल

should-we-drink-water-in-the-morning
should-we-drink-water-in-the-morning

पानी पीने का कोई सही समय नहीं होता है। आपको जब प्यास लगे, पानी पीना चाहिए। पानी हमेशा बैठकर पिएं क्योकि इससे आपका शरीर न्यूट्रिएंट्स को सही तरह से फिल्टर कर पाता है और शरीर के कुछ खास हिस्सों को सीधे पोषण मिलता है। हमेशा गुनगुना पानी पिएं। ज्यादा ठंडा पानी न पिएं।

यह भी पढे़ं- Sawan 2023 Marriages: सावन में क्यों नहीं होती शादियां?

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें UPRISING BIHAR से।

Exit mobile version