Site icon Uprising Bihar

दुल्हन के हाथों की शोभा बढ़ाएंगे पिक्चर-आर्ट वाली मेहंदी के ये खास डिजाइंस

मेहंदी के डिजाइन को चुनने से पहले आपको लेटेस्ट पैटर्न को जानना और उसे अपने हाथों के आकार हिसाब से ही डिजाइन को बनाना चाहिए।

पिक्चर-आर्ट वाली मेहंदी डिजाइंस
पिक्चर-आर्ट वाली मेहंदी डिजाइंस

मेहंदी लगाना बेहद शुभ माना जाता है। इसे हर तीज-त्योहार व शादी के फंक्शन के लिए लगाया जाता है। शादी की बात करें तो ब्राइडल मेहंदी डिजाइन चुनते समय होने वाली दुल्हन न जाने कितने ही डिजाइन देखती हैं और फिर जाकर कोई एक डिजाइन फाइनल करती हैं।

लेटेस्ट डिजाइन की बात करें तो आजकल पिक्चर-आर्ट मेहंदी को काफी पसंद किया जा रहा है। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं पिक्चर-आर्ट मेहंदी के कुछ खास डिजाइंस और बताएंगे इन डिजाइंस से जुड़ी कुछ खास बातें।

कट आउट ब्राइडल मेहंदी डिजाइन 

मॉडर्न लुक वाली मेहंदी अपने हाथों पर लगाना चाहती हैं तो इस तरह के झूमर वाले कट आउट मेहंदी डिजाइन को चुन सकती हैं। इसमें आप एक तरफ झूमर का डिजाइन और दूसरी तरफ आप बारीक डिजाइन के जाल मेहंदी डिजाइन को बना सकती हैं। कट आउट में आप अपने पार्टनर की तस्वीर को भी मेहंदी से बनवा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:बहुत सिंपल हैं अरेबिक मेहंदी के ये लेटेस्ट डिजाइंस, आप भी करें ट्राई

बेल डिजाइन ब्राइडल मेहंदी 

mehndi designs of back hand
mehndi designs of back hand

मिनिमल डिजाइन की मेहंदी को शादी के दिन हाथों में लगाना चाहती हैं तो इस तरह से बेल के डिजाइन की मेहंदी को हाथों पर लगा सकती हैं। इसके लिए कलाई पर ब्रेसलेट के शेप की तरह मेहंदी का डिजाइन भी बना सकती हैं। इस तरह का ज्वेलरी स्टाइल बेल डिजाइन आपके हाथों पर हाथ फूल की तरह नजर आएगा।

इसे भी पढ़ें: लंबी हथेली पर खूब जचेंगे लोटस मेहंदी के ये खास डिजाइंस

फुल हैण्ड ब्राइडल मेहंदी डिजाइन 

Full hand bridal mehndi design
Full hand bridal mehndi design

अपनी शादी के दिन भरे हाथों की मेहंदी को लगाना चाहती हैं तो इस तरह से डोली, फेरे, मंडप, वरमाला के डिजाइन को आप अपने हाथों पर बनवा सकती हैं। इस तरह के भरे हाथों वाली मेहंदी कभी भी आउट ऑफ़ ट्रेंड नहीं होती है। इसमें आप अपने पार्टनर का नाम कलाई में भी लिखवा सकती हैं।

उम्मीद है, आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। फेसबुक पर हम से जुरने के लिए यहाँ क्लिक करे |

Exit mobile version