हथेली के साथ-साथ उंगलियों को आकर्षक लुक देने के लिए आपको मेहंदी के डिजाइन को फिंगर शेप के अनुसार ही चुनना चाहिए।

हाथों और पैरों पर अक्सर हम किसी न किसी शुभ घड़ी पर मेहंदी लगवाना पसंद करते हैं और इसके कई डिजाइंस आपको ऑनलाइन भी आसानी से मिल जाएंगे। वहीं मेहंदी के डिजाइन को चुनने के लिए आपको हथेली का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है, ठीक इसी तरह उंगलियों पर मेहंदी से डिजाइन बनाने से पहले आपको फिंगर की शेप के अनुसार ही पैटर्न बनाना चाहिए।
ज्यादातर हाथों की चौड़ी उंगलियां होने पर हम मेहंदी के डिजाइन को नहीं चुन पाते हैं। तो चलिए देखते हैं कुछ खास मेहंदी डिजाइंस जो खासकर आपके हाथों की चौड़ी उंगलियों के लिए बेस्ट रहेगा।
केरी मेहंदी डिजाइन
सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है केरी मेहंदी के डिजाइन। ऐसा इसलिए क्योंकि यह डिजाइन मॉडर्न न होकर भी नए जैसा ही नजर आता है। वहीं केरी के साथ आप चाहे केरी के डिजाइन में कस्टमाइज करके केरी के साथ पीकॉक के डिजाइन को भी बना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Newlywed bride must have these designs of earrings : नई-नवेली दुल्हन के पास जरूर होने चाहिए इयररिंग्स के ये डिजाइन
अरेबिक मेहंदी डिजाइन

आजकल अरेबिक डिजाइन की मेहंदी को काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं आप कलाई पर ब्रेसलेट के डिजाइन को बनाकर उंगलियों के लिए इस तरह के अरेबिक स्टाइल की मेहंदी के पैटर्न बना सकती हैं। बता दें कि इस तरह का मॉडर्न और मिनिमल डिजाइन आजकल काफी पसंद किया जा रहा है।
लाइन मेहंदी डिजाइन

लाइन के साथ आप कई अन्य आसान से पैटर्न हॉरिजॉन्टल में हाथों की उंगलियों पर लगा सकती हैं। वहीं अगर आप भरे हाथों की मेहंदी लगावाना चाहते हैं तो हथेली पर भी मिलता-जुलता कोई डिजाइन बना सकती हैं। इसके लिए आप आउटलाइन बनाने के लिए गाड़े रंग वाली मेहंदी के डिजाइन को चुन सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:New designs of earrings for square face shape : स्क्वायर फेस शेप के लिए इयररिंग्स के नए डिजाइंस
जालीदार मेहंदी डिजाइन

चौड़ी उंगलियों पर आप जाली के बारीक-बारीक डिजाइन बनाकर आउटलाइन और बॉर्डर के लिए डार्क कलर की मेहंदी की सहायता ले सकते हैं। बता दें कि इस तरह के जाल के डिजाइन को बनाने के लिए आप इअरबड्स की मदद ले सकते हैं और जाल के बीच की गैप बना सकते हैं।
उम्मीद है, आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। फेसबुक पर हम से जुरने के लिए यहाँ क्लिक करे |