Back Hand Dulhan Mehndi Design, Best Dulhan Mehndi Design, Dulha Dulhan Mehndi Design, Keri Mehndi Design For Back Hand, Mehndi Design Easy And Beautiful, Mehndi Design Photo, Mehndi Designs Front Hand, New Dulhan Mehndi Design, Simple Dulhan Mehndi Design Photo, Simple Front Hand, जाल और पत्ती मेहंदी डिजाइन, फ्लोरल मेहंदी डिजाइन, मेहंदी के नए डिजाइन
मेहंदी के कई डिजाइन आपको ऑनलाइन तो मिल ही जाएंगे, लेकिन आप चाहे तो अपने हिसाब से भी कोई नया डिजाइन बना सकती हैं और सहेली की शादी में खूबसूरत हाथ पा सकती हैं।

मेहंदी लगाना हम सभी काफी पसंद करते हैं और इसे लगाने के लिए हम कोई न कोई तीज-त्यौहार का इंतजार जरूर करते हैं। वैसे तो मेहंदी के नए डिजाइन आपको इंटरनेट पर देखने को मिल जाएंगे, लेकिन बात अगर सहेली की शादी की हो तो फुल हैण्ड मेहंदी लगवाना ही हम और आप पसंद करते हैं। आप और हम सभी उम्र के लिए इस तरह के डिजाइन परफेक्ट रहते हैं।
अगर आपकी भी दोस्त की शादी है और भरे हुए हाथों वाली मेहँदी आप भी लगवाना चाहती हैं तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर एक नजर देखें। इसमें हम आपको दिखाने वाले हैं मेहंदी के कुछ लेटेस्ट और भरे हुए डिजाइंस।
मेहंदी डिजाइन 1
वहीं अगर आप कुछ हटकर ट्राई करना चाहती हैं तो इस तरीके से लम्बाई की जगह चौड़ाई में बेल डिजाइन में मेहंदी लगा सकती हैं। बता दें कि बेल में आप जाल बनाकर आस-पास फूल पत्ती बना सकती हैं और चाहे तो डॉट डॉट डिजाइन भी बना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : Nose Pin Designs : ये स्टाइलिश नोज पिन डिज़ाइन आपके खूबसूरती में चार च…
मेहंदी डिजाइन 2

भरे हुए हाथों वाली मेहंदी के लिए आप चौड़ी-चौड़ी बेल भी बना सकती हैं। इसके लिए आप मंडला आर्ट बनाकर आस-पास पत्ती स्टाइल में बेल बना सकती हैं और उंगलियों के लिए आप केवल मेहंदी भर सकती हैं। बता दें कि अगर आप फ्लोरल डिजाइन पसंद करती हैं तो केवल बड़े साइज का फूल बनाकर बेल बना सकती हैं और हाथों की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।
मेहंदी डिजाइन 3

अगर आप शादीशुदा हैं तो इस तरह से जाल और पत्ती डिजाइन बनाकर आप अपने पति का नाम लिखवा सकती हैं। इसके अलावा नाम लिखने के लिए आप जाल बनाकर साथ में डॉट-डॉट कर दिल शेप बनाकर उसके अन्दर भी अपने उनका नाम लिख सकती हैं।
इसे भी पढ़ें :चांदी के बहुत ही सुंदर कमरबन्द की डिजाइन | Silver Kamarband Design
मेहंदी डिजाइन 4

जाल डिजाइन बनाना पसंद करती हैं तो आप फ्लोरल डिजाइन बनाकर जाल के लिए पत्ती शेप का इस्तेमाल कर सकती हैं। बता दें कि इस तरह से आप छोटी-छोटी पत्ती बना सकती हैं। इसके अलावा आप इसमें गोल टिक्की को भी शामिल कर सकती हैं। (मेहंदी के लेटेस्ट डिजाइन)
उम्मीद है, आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। फेसबुक पर हम से जुरने के लिए यहाँ क्लिक करे |