Site icon Uprising Bihar

Mehndi Design: सहेली की शादी में लगाएंगी इस तरह की मेहंदी तो बढ़ जाएगी हाथों की शोभा

मेहंदी के कई डिजाइन आपको ऑनलाइन तो मिल ही जाएंगे, लेकिन आप चाहे तो अपने हिसाब से भी कोई नया डिजाइन बना सकती हैं और सहेली की शादी में खूबसूरत हाथ पा सकती हैं।

full hand dulhan mehndi design
full hand dulhan mehndi design

मेहंदी लगाना हम सभी काफी पसंद करते हैं और इसे लगाने के लिए हम कोई न कोई तीज-त्यौहार का इंतजार जरूर करते हैं। वैसे तो मेहंदी के नए डिजाइन आपको इंटरनेट पर देखने को मिल जाएंगे, लेकिन बात अगर सहेली की शादी की हो तो फुल हैण्ड मेहंदी लगवाना ही हम और आप पसंद करते हैं। आप और हम सभी उम्र के लिए इस तरह के डिजाइन परफेक्ट रहते हैं।

अगर आपकी भी दोस्त की शादी है और भरे हुए हाथों वाली मेहँदी आप भी लगवाना चाहती हैं तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर एक नजर देखें। इसमें हम आपको दिखाने वाले हैं मेहंदी के कुछ लेटेस्ट और  भरे हुए डिजाइंस। 

मेहंदी डिजाइन 1 

वहीं अगर आप कुछ हटकर ट्राई करना चाहती हैं तो इस तरीके से लम्बाई की जगह चौड़ाई में बेल डिजाइन में मेहंदी लगा सकती हैं। बता दें कि बेल में आप जाल बनाकर आस-पास फूल पत्ती बना सकती हैं और चाहे तो डॉट डॉट डिजाइन भी बना सकती हैं।

इसे भी पढ़ें : Nose Pin Designs : ये स्टाइलिश नोज पिन डिज़ाइन आपके खूबसूरती में चार च…

मेहंदी डिजाइन 2 

mehndi design photo
mehndi design photo

भरे हुए हाथों वाली मेहंदी के लिए आप चौड़ी-चौड़ी बेल भी बना सकती हैं। इसके लिए आप मंडला आर्ट बनाकर आस-पास पत्ती स्टाइल में बेल बना सकती हैं और उंगलियों के लिए आप केवल मेहंदी भर सकती हैं। बता दें कि अगर आप फ्लोरल डिजाइन पसंद करती हैं तो केवल बड़े साइज का फूल बनाकर बेल बना सकती हैं और हाथों की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।

मेहंदी डिजाइन 3 

mehndi design easy and beautiful
mehndi design easy and beautiful

अगर आप शादीशुदा हैं तो इस तरह से जाल और पत्ती डिजाइन बनाकर आप अपने पति का नाम लिखवा सकती हैं। इसके अलावा नाम लिखने के लिए आप जाल बनाकर साथ में डॉट-डॉट कर दिल शेप बनाकर उसके अन्दर भी अपने उनका नाम लिख सकती हैं।

इसे भी पढ़ें :चांदी के बहुत ही सुंदर कमरबन्द की डिजाइन | Silver Kamarband Design

मेहंदी डिजाइन 4

mehndi design back side
mehndi design back side

जाल डिजाइन बनाना पसंद करती हैं तो आप फ्लोरल डिजाइन बनाकर जाल के लिए पत्ती शेप का इस्तेमाल कर सकती हैं। बता दें कि इस तरह से आप छोटी-छोटी पत्ती बना सकती हैं। इसके अलावा आप इसमें गोल टिक्की को भी शामिल कर सकती हैं। (मेहंदी के लेटेस्ट डिजाइन)

उम्मीद है, आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। फेसबुक पर हम से जुरने के लिए यहाँ क्लिक करे |

Exit mobile version