अटल बिहारी जी की पुण्यतिथि
ब्यूरो सीतामढ़ी ,पुपरी
भाजपा के संस्थापक सदस्य पितृ पुरूष परम श्रधेय! अटल बिहारी बाजपेयी जी के पुण्यतिथि के अवसर पर पूर्व भाजपा प्रखंड अध्यक्ष श्री भोगेन्द्र गिरिजी के आवास पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मौके निवर्तमान भाजपा प्रखंड अध्यक्ष सह बिहार भाजयुमों प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं जिला परिषद सदस्य संदीप ठाकुर,राजा रौनियार, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला कार्यसमिति सदस्य हाफिज मोहम्मद फैयाज,विजय गिरी,रवि प्रसाद,रंधीर चौधरी, मदन मोहन मिश्र जी,पिंटू कुमार,सहित दर्जनों साथी उपस्थित रहे.

उनकी याद में वृक्षारोपण कर कार्यक्रम कि समाप्ति कि गयी।।वक्ताओं ने अटल जी को याद करते हुए बोले,,छोटे मन से कोई बड़ा नहीं हो सकता,टूटे तन से कोई खड़ा नहीं रह सकता है।।ॐ शाँति,,, शत शत नमन!
अटल बिहारी बाजपेयी जी
“मैं जी भर जिया,मैं मन से मरूँ
लौटकर आऊँगा,कूच से क्यों डरुं”

अपने नवाचारों से भारत के भाग्य को नई दिशा-दशा देने वाले, भारतीय राजनीति के अजातशत्रु, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्र्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर कोटिशः नमन-वंदन 🙏🏻