ऑफ व्हाइट कलर के लहंगे
स्टाइलिश दिखने के लिए आपको लेटेस्ट फैशन ट्रेंड के साथ-साथ अपनी बॉडी टाइप के हिसाब से भी कपड़ों को खरीदना और स्टाइल करना चाहिए। इसके लिए आप सोशल मीडिया की सहायता भी ले सकती हैं।

अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए हम क्या-कुछ नहीं करते हैं। वहीं रोजाना बदलते इस दौर में कई बार हम अपने लिए सही कलर नहीं ढूंढ पाते हैं और कंफ्यूज होकर रह जाते हैं। बात अगर शादी की करें तो यह दिन हर लड़की के लिए बेहद खास होता है और इस दिन के लिए हम अपने लुक को भी काफी तरह से स्टाइल करना पसंद करते हैं। PauseUnmute
आजकल की बात करें तो ब्राइडल लहंगे के लिए ऑफ व्हाइट कलर को काफी पसंद किया जाने लगा है। तो आइये देखते हैं ऑफ व्हाइट कलर के ब्राइडल लहंगे के लेटेस्ट डिजाइंस और बताएंगे इन लुक्स को स्टाइल करने के आसान टिप्स।
पर्ल वर्क लहंगा

मोतियों से बने इस खूबसूरत ऑफ व्हाइट कलर के लहंगे को डिजाइनर दिशा पाटिल द्वारा डिजाइन किया गया है। वहीं इस तरह का मिलता-जुलता लहंगा आपको मार्केट में लगभग 4000 रुपये से लेकर 6000 रुपये में आसानी से मिल जाएगा।
इसे भी पढ़ें-Oxidized Anklet Designs | ऑक्सीडाइज्ड पायल की ये डिज़ाइन आपको देंगे यूनिक लुक
सिल्वर वर्क के साथ

वहीं अगर आप सिल्वर कलर को पसंद करती हैं तो इस तरह के नेट के दुपट्टे वाले लहंगे को आप स्टाइल कर सकती हैं। इस खूबसूरत लहंगे को डिजाइनर दिशा पाटिल ने डिजाइन किया है। इस पैटर्न का मिलता-जुलता फ्लोरल लहंगा आपको मार्केट में लगभग 3000 रुपये से लेकर 6000 रुपये में आसानी से मिल जाएगा।
इसे भी पढ़ें-Stone Mangalsutra Design : ब्राइडल के लिए परफेक्ट रहेंगे ये स्टोन मंगलसूत्र डिजाइन, यहाँ देखे खूबसूरत डिजाइंस
फिशटेल लहंगा
इस खूबसूरत टेल लहंगा स्कर्ट और ब्लाउज को डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है। वहीं इस तरह का मिलता-जुलता लहंगा आपको मार्केट में लगभग 3000 रुपये से लेकर 5000 रुपये में आसानी से मिल जाएगा।
उम्मीद है आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें।