
pearl bridal kalire designs
ब्राइडल लुक को इन्हांस करने के लिए चूड़े के साथ कलीरे पहने जाते हैं। ज्योतिशास्त्रों की मानें, तो कलीरे को सुख और समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है।

दुल्हन को कलीरे पहनाए जाते हैं। पहले के समय में केवल पंजाबी दुल्हनें ही कलीरे पहना करती थीं, लेकिन धीरे-धीरे कलीरे फैशन ट्रेंड का हिस्सा बन गए। अब सेलेब्स ब्राइड्स से लेकर आम दुल्हनों तक, सभी चूड़े के साथ कलीरे पहनती हैं। कलीरे तोड़ने की भी रस्म निभाई जाती है। इस रस्म में दुल्हन अविवाहित लड़कियों के ऊपर दोनों हाथों से कलीरे तोड़ने की कोशिश करती है। टूटा हुआ कलीरा जिस भी लड़की पर गिरता है, माना जाता है कि जल्दी ही उनकी शादी हो जाएगी।
पहले सूखे नारियल और मखाने से कलीरे बनाए जाते थे। आजकल कलीरे में अलग-अलग डिजाइन देखने को मिल जाते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको साल 2024 में उन कलीरे डिजाइंस के बारे में बताएंगे, जो नए साल ट्रेंड का हिस्सा बन सकते हैं।
अक्षर वाले कलीरे डिजाइन
ज्वेलरी डिजाइंस में अपने नाम का पहला अक्षर या अपने लव्ड वन्स का नाम कस्टमाइज करने का फैशन ट्रेंड में है। इस ट्रेंड को सेलेब्स भी फॉलो कर चुके हैं। हाल ही में परीणीति चोपड़ा ने अपनी शादी के दिन मृणालिनी चंदा द्वारा डिजाइन किया हुआ कलीरा पहना था।
इस कलीरे की खासियत यह थी कि इस कलीरे में कपल के नाम का पहला शब्द बना हुआ था। साल 2024 में भी अक्षर वाले कलीरे डिजाइंस ट्रेंड करेंगे। आप भी अपने पति का नाम भी लिखवा सकती हैं।
फोटोज वाले कलीरे डिजाइन

क्या आप भी अपनी शादी के दिन सेलेब्स जैसा बेहतरीन ब्राइडल लुक पाना चाहती हैं? कुछ ऐसा करना चाहती हैं, जिससे आपके ब्राइडल लुक की चारों तरफ चर्चा हो? तो कलीरे के डिजाइन पर भी खास ध्यान दें। अपने लोगों से जुड़ी मेमोरी को कैद करना हम सभी को पसंद है। इसलिए कभी फोटो फ्रेम और टैटू के जरिए हम अपने लोगों की तस्वीरें बनवाते हैं।
इसी तरह साल 2024 में फोटोज वाले कलीरे डिजाइन ट्रेंड करेंगे। बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने अपने शादी के कलीरे पर अपने पति सिदार्थ मल्होत्रा के पेट ऑस्कर की तस्वीर बनवाई थी।
इसे भी पढ़ें-दुल्हन की खूबसूरती में चार चांद लगाएंगे मांग टीका के ये डिज़ाइन (Winter Wedding)
मिनिमिलिस्टिक कलीरे डिजाइन

ब्राइडल लुक को सुंदर बनाने के लिए हर एक चीज मायने रखती है। इसलिए चूड़े के साथ-साथ कलीरे के डिजाइन पर भी खास ध्यान दिया जाता है। आजकल कलीरे पहनने का ट्रेंड फैशन में है। इसलिए आपको मार्केट और ऑनलाइन कलीरे डिजाइंस की अलग-अलग डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे।
अगर आप हैवी ज्वेलरी पहनना पसंद नहीं करती हैं, तो यकीनन आपको यह कलीरे डिजाइन पसंद आएगा। साल 2024 में केवल हैवी ही नहीं बल्कि मिनिमिलिस्टिक कलीरे डिजाइंस ट्रेंड करेंगे। इसमें आपको पर्ल से लेकर झुमका डिजाइन मिल जाएंगे।
इसे भी पढ़ें:वेडिंग सीजन में सेलेब्स के ये इयररिंग्स आपको देंगे परफेक्ट लुक
पर्ल ब्राइडल कलीरे डिजाइन

इस साल पर्ल ज्वेलरी ट्रेंड में थी। पर्ल का इस्तेमाल न केवल ज्वेलरी में किया गया बल्कि इसकी मदद से ब्लाउज भी बनाए गए हैं। अगर साल 2024 में आपकी शादी है, तो आपको पर्ल डिजाइन वाले कलीरे खरीदने चाहिए। पर्ल झुमका स्टाइल डिजाइनर कलीरे आपकी ब्राइडल लुक में चार चांद लगा देंगे।
यह कलीरे केवल देखने में हैवी है, लेकिन पहनने में नहीं होते हैं। इसलिए बिना किसी कंफ्यूजन के आप इस कलीरे डिजाइन को अपने ब्राइडल लुक का हिस्सा बना सकती हैं।
कस्टमाइज कलीरे डिजाइन
अगर आप भी अपनी शादी को यादगार बनाना चाहती हैं और कुछ डिफरेंट करना चाहती हैं, तो अपने ब्राइडल से जुड़ी चीजों पर खास ध्यान दें। अपने ब्राइडल लुक में मौजूद चीजों को आप पर्सनलाइज टच दे सकती हैं।
ब्राइडल दुपट्टे से लेकर कलीरे में कस्टमाइज डिजाइन काफी पसंद किया जा रहा है। कलीरे में साहिल की दुल्हनिया जैसे डिजाइन कस्टमाइज करवा सकती हैं। इस तरह के कलीरे देखने में बेहद अच्छे लगते हैं।

फ्लोरल कलीरे डिजाइन
फ्लोरल डिजाइन कपड़ों से लेकर ज्वेलरी तक में बेहद सुंदर लगता है। कलीरे में फूल और बीड्स का यह कॉम्बिनेशन काफी अच्छा लग रहा है। आपको इसमें केवल फूल से बने डिजाइन भी मिल जाएंगे। कलर्स की वैरायटी देखने लायक है। आप अपनी पसंद के अनुसार कलीरे में फ्लोरल डिजाइन चुन सकती हैं।

उम्मीद है आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें।