Blouse Full Sleeve, Full Blouse Designs, Full Sleeve Blouse, Full Sleeve Blouse Designs, Full Sleeve Blouse Designs 2024, These Full Sleeve Blouse Designs Are Best For Winter Wedding Look, ए-लाइन स्टाइल स्लीव्स डिजाइन, गोटा-पट्टी डिजाइन स्लीव्स डिजाइन, फुल ब्लाउज के डिजाइन, फुल स्लीव ब्लाउज, फुल स्लीव्स के ब्लाउज डिजाइंस, ब्लाउज फुल आस्तीन, विंटर वेडिंग लुक के लिए बेस्ट हैं फुल स्लीव्स के ये ब्लाउज डिजाइंस, हैंगिंग स्लीव्स डिजाइन
ब्लाउज को स्टाइल करने के लिए नेकलाइन को फेस शेप और बॉडी टाइप के हिसाब से चुनना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए आप सेलिब्रिटीज के लुक्स से इंस्पायर हो सकती हैं।

साड़ी से लेकर लहंगे तक के साथ ब्लाउज को स्टाइल किया जाता है और इसके कई डिजाइंस आपको ऑनलाइन से लेकर ऑफ़लाइन स्टोर्स तक में मिल जाएंगे। वहीं फैशन का दौर तेजी से बदल रहा है और कुछ न कुछ नया और बेहतर मार्केट में देखने को नजर आ रहा है।
परफेक्ट वेडिंग लुक पाने के चक्कर में कई बार हम मौसम को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन सर्दी के मौसम में अब स्टाइलिश दिखने के लिए आप स्लीव्स वाले ब्लाउज को भी पहन सकती हैं। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं फुल स्लीव्स ब्लाउज के कुछ नए और स्टाइलिश डिजाइंस जो आपके लुक में जान डालने का काम करेंगे।
ए-लाइन स्टाइल स्लीव्स डिजाइन

सिंपल और एलिगेंट स्टाइल की स्लीव्स बनवाना चाहती हैं तो इस तरह की फ्लेयर वाली ए-लाइन डिजाइन की स्लीव्स को बनवा सकती हैं। इस खूबसूरत डिजाइनर ब्लाउज को मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है। इस तरह का रेडीमेड डिजाइन का ब्लाउज आपको मार्केट में लगभग 1500 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगा। इस तरह के ब्लाउज को आप साड़ी से लेकर लहंगा स्कर्ट या बेल बॉटम शरारा के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:देखें मंडला आर्ट मेहंदी के ये लेटेस्ट डिजाइंस
गोटा-पट्टी डिजाइन स्लीव्स डिजाइन
एक बार फिर से गोटा-पट्टी वर्क लेस चलन में नजर आ रही है। ग्लास नेकलाइन वाले इस खूबसूरत वेलवेट ब्लाउज को डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है। इस तरह का ब्लाउज आप प्लेन साटन साड़ी के साथ स्टाइल कर सकती हैं। साथ ही गोटा-पट्टी वर्क आप नेकलाइन पर भी करवाएं। इस तरह के लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए आप स्लीक हेयर स्टाइल को ट्राई कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: आलिया भट्ट की तरह आपके हाथों की भी शोभा बढ़ाएंगे मंडला आर्ट मेहंदी के ये खास डिजाइंस
हैंगिंग स्लीव्स डिजाइन

स्टाइलिश और मॉडेस्ट लुक एक साथ पाने के लिए आप इस तरह के कॉर्सेट स्टाइल ब्लाउज के साथ जैकेट को स्टाइल कर सकती हैं और जैकेट की स्लीव्स के लिए इस तरह की हैंगिंग स्टाइल स्लीव्स चुन सकती हैं। इस खूबसूरत लुक को डिजाइनर तरुण तहिलियानी द्वारा डिजाइन किया गया है। इस तरह के लुक के साथ आप बालों के लिए लो मेसी लुक पोनी टेल हेयर स्टाइल को चुनें।
उम्मीद है, आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। फेसबुक पर हम से जुरने के लिए यहाँ क्लिक करे |