Black Mirror Tassel Latkan, Blouse Latkan Images, How To Prepare Pendant At Home?, Latkan Blouse, Latkan Blouse Designs, Mirror And Pearl Latkan, Tassel Latkan, Try Latkan Blouse In Karva Chauth, Wedding Latkan For Bridal Lehenga, Wedding Lehenga Latkan, करवा चौथ में करे ट्राई लटकन ब्लाउज़, गोल डिजाइन वाली लटकन, घर पर कैसे तैयार करे लटकन?, टेसेल वाली लटकन, ब्लैक मिरर टेसेल वाली लटकन, मिरर और मोती वाली लटकन, लटकन ब्लाउज
Lehenga Latkan : लहंगा बिना लटकन के अच्छा नहीं लगता है। ऐसे में आप इन्हें घर पर ही कम पैसों में तैयार कर सकती हैं

शादी का सीजन शुरू होने वाला है। इस सीजन सबसे ज्यादा लड़कियां लहंगा खरीदती हैं ऐसा इसलिए क्योंकि उसके साथ वो अलग-अलग तरह के एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं साथ ही उसे वियर करके सबसे अलग भी नजर आ सकती हैं। लेकिन जब बात आती है इसकी लटकन की जो की ज्यादातर लहंगे में अच्छी नहीं आती है तो इसे खरीदने के लिए हम बाजार जाते हैं और काफी ज्यादा दामों में इसे खरीदते हैं।
अगर आपको भी ये काफी ज्यादा पैसों में बाजार में मिल रही है तो वहां से खरीदने की बजाए यहां बताए गए टिप्स की मदद से इसे घर पर तैयार करें और लहंगे में लगाएं और शादी के लिए तैयार हो जाएं।
पिलो डिजाइन लटकन बनाने का तरीका

अगर आपको पिलो डिजाइन वाली लटकन पसंद है और चाहती हैं सिंपल डिजाइन को यूनिक बनाना तो इसके लिए आपको बस इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
इसे बनाने के लिए सामग्री
- बीड्स
- स्टोन
- गोल्ड और सिल्वर थ्रेड
- मैटेलिक या फिर वेलवेट कपड़ा
- सिलाई मशीन
- फैब्रिक ग्लू
लटकन बनाने का तरीका
- सबसे पहले आपको कपड़ा लेना है और चौकोर में इसकी कटिंग करनी है।
- अब इसमें तीनों साइड सिलाई करनी है।
- इस बात का ध्यान रखें की सिलाई उल्टी तरफ से करें।
- अब बची हुई कपड़ों की कतरन को इसके अंदर डालें और डोरी का हिस्सा (लहंगा लटकन डिजाइन) लगाकर फिर सिलाई मारे।
- इसके बाद एक धागा लें और उसमें छोटे बड़े साइज के हिसाब से मोती लगाएं।
- फिर इसे नीचे सिरे पर सिलाई करें।
- इसी तरीके से सारे सिरे पर मोती लगाएं।
- आप इसी तरीके के मोती को ऊपर की तरफ लगा सकती हैं।
- इससे लटकन और सुंद लगेगी।
- आप चाहे गोल्डन या सिल्वर थ्रेड से इसपर नाम भी लिख सकती हैं।
- इन टिप्स की मदद से आपकी लटकन कम पैसों में बनकर तैयार हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें : Bangles design : अगर आप कांच की चूड़ियां नहीं पहनना चाहती हैं तो इसे ट…
गोल डिजाइन वाली लटकन

आपको अलग इयररिंग्स डिजाइन वाली लटकन पसंद है तो इसे भी आप घर पर तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने में समय भी कम लगेगा।
इसे बनाने की सामग्री
- मोती
- टूटा हुआ गोल इयररिंग
- कपड़ा
- थ्रेड
लटकन बनाने का तरीका
- इसे बनाने के लिए आपको टूटा हुआ इयररिंग्स लेना है।
- फिर इसमें थ्रेड की मदद से मोती को बीच और साइड में लगाना है।
- ऊपर की तरफ के लिए कपड़े की मदद से गोल लड्डू बनाना है और इसपर (घर पर लटकन बनाने का तरीका) भी धागे में मोती पिरो कर लगाने हैं।
- फिर ऊपर की तरफ गोल्डन कलर के स्टोन लगाने हैं और थ्रेड को इसके साथ अटैच करना है।
- इस तरीके से आपकी लटकन बनकर तैयार हो जाएगी।
- इसे आप लहंगे पर लगा सकती हैं।
इस तरीके से आप बाजार से खरीदने की बजाए घर पर इन्हें तैयार कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:Latest Suit Designs: पतली दिखने के लिए सूट के इन लेटेस्ट डिजाइंस को करें अपनी वार्डरोब में शामिल
उम्मीद है, आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। फेसबुक पर हम से जुरने के लिए यहाँ क्लिक करे |