
Best Designs For Oxidised Jewellery, Choker Necklace Set, How To Style Bangles With Kurti, Long Necklace Set, Oxidised Jewelery Set, Oxidised Jewellery, Wear Bangles, ऑक्साइड ज्वेलरी सेट, ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी, चोकर नेकलेस सेट, बैंग्लस करें वियर, लॉन्ग नेकलेस सेट
ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी आजकल काफी ट्रेंड में है, इसलिए इसे किसी भी आउटफिट के साथ वियर करके हर कोई पहनना पसंद करता है।

Oxidised Jewellery : ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी का फैशन आजकल काफी ट्रेंड कर रहा है। लड़कियां गोल्ड या फिर कलरफुल ज्वेलरी पहनने से ज्यादा इसे वियर करना पसंद करती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ये वेस्टर्न और इंडियन दोनों तरह के आउटफिट के साथ वियर किया जा सकता है। इसकी खास बात ये होती है कि इसमें आपको लॉन्ग, शॉर्ट और चोकर नेकलेस के अलग-अलग डिजाइन मिल जाएंगे। इस बार इस ज्वेलरी को चिकनकारी सूट के साथ वियर करें। ये काफी अच्छी लगेगी, साथ ही आप सबसे अलग नजर आएगी।
लॉन्ग नेकलेस सेट (Best Designs For Oxidised Jewellery)

अग आपको कुछ नया ट्राई करना है तो इसके लिए आप लॉन्ग नेकलेस सेट को वियर कर सकती हैं। इसमें आपको नीचे की तरफ एक बड़ा सा पेंटेंड मिलेगा। जिसमें हैवी वर्क हुआ होगा। इसके साथ सिंपल सी चेन जो इसके साथ काफी अच्छी लगेगी। इस तरह के नेकलेस सेट को आप अपने चिकनकारी सूट के साथ स्टाइल कर सकती हैं। आप चाहे तो छोटे पेंडेंट वाले सेट को भी खरीद सकती हैं और स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह के सेट आपको मार्केट में 100 से 200 रुपये में मिल जाएंगे।
इसे भी पढ़ें:COPPER RING BENEFITS : तांबे की अंगूठी पहनने से मिलते है कई फायदे
Oxidised Jewellery : चोकर नेकलेस सेट (Choker Necklace Set)

अगर आपकी चिकनकारी कुर्ती का नेक डिजाइन डीप है तो उसके साथ आप चोकर नेकलेस वियर कर सकती हैं। इस तरह के नेकलेस (मल्टी लेयर नेकलेस) काफी अच्छे लगते हैं स्टाइलिश लुक क्रिएट करते हैं। इसमें आपको सिंपल के साथ-साथ हैवी डिजाइन भी मिल जाते हैं। मार्केट से खरीदने पर यह आपको 100 से 250 रुपये में मिल जाएगा।
बैंग्लस करें वियर (How To Style Bangles With Kurti)

कुर्ती के साथ कई बार ज्वेलरी सेट अच्छे नहीं लगते हैं। ऐसे में आप सिर्फ बैंगल्स को भी स्टाइल कर सकती हैं। चिकनकारी कुर्ती (नेकलेस डिजाइन) के साथ ये काफी अच्छे लगते हैं। इसमें आपको डिजाइन भी कई सारे मिल जाते हैं। आप इस फोटो में दिखने वाले बैंगल्स को वियर कर सकती हैं। मार्केट से खरीदने पर आपको इसमें अलग-अलग डिजाइन भी मिल जाते हैं, जिन्हें आप 250 रुपये में खरीद सकती हैं।
इसे भी पढ़ें–भारी हाथों पर खूब जचेंगे अंगूठी के ये खास डिजाइंस
इन ज्वेलरी डिजाइन को इस बार चिकनकारी कुर्ती के साथ वियर करें और अपने लुक को परफेक्ट तरीके से क्रिएट करें। आप खूबसूरत नजर आएगी।
उम्मीद है, आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। फेसबुक पर हम से जुरने के लिए यहाँ क्लिक करे |