
स्टोन वर्क नोज पिन
अगर आप डेली वियर के लिए नोज पिन की खोज में हैं तो आप इस आर्टिकल में बताई गयी लेटेस्ट डिजाइन वाली नोज पिन पहन सकती हैं।

नाक में नोज पिन महिलाओं की खूबसूरती बढ़ाने का काम करती हैं और इस वजह हर महिला नाक में नोज पिन पहनना पसंद करती हैं। बाजार में नोज पिन के कई सारे डिजाइंस में मिल जाएंगी लेकिन कुछ महिलाएं इस तरह की नोज पिन पहनना पसंद करती हैं जो रोजाना पहन सकें साथ ही इस तरह की नोज पिन में वो अट्रैक्टिव नजर आए। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी ही नोज पिन डिजाइंस के बारे में बताने जा रहे हैं जो काफी खूबसूरत है और इन्हें आप डेली वियर कर सकती हैं साथ ही ये नोज पिन हर तरह के आउटफिट के साथ भी मैच करेंगी।
फूल वर्क वाली नोज पिन

इस तरह की नोज पिन को फ्लोरल वर्क में डिजाइन किया गया है। इस नोज पिन को जहां महिलाएं किसी इवेंट में पहन सकती हैं तो वहीं इस तरह की नोज पिन को रोजाना भी पहना जा सकता है। अगर ऑफिस जा रही हैं या कहीं घूमने साथ ही घर पर भी इस तरह की नोज पिन को पहन सकती हैं। फूल की शेप में डिजाइन की गयी इस नोज पिन के कई सारे डिजाइन आपको मिल जाएंगे जिन्हें आप ऑनलाइन या ऑफलाइन खरीद सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : ये इयररिंग्स डिजाइन आपके लुक को बनाएंगे बेहतरीन
स्टोन वर्क नोज पिन

इस तरह की पिन में स्टोन का वर्क है जो इसे नोज पिन को खूबसूरत बनता है। इस तरह नोज पिन को आप जहां वेस्टर्न आउटफिट के साथ पहन सकती हैं तो वहीं डेली वियर के लिए भी इस तरह की नोज पिन को पहना जा सकता है। इस नोज पिन को आप मार्केट से खरीद सकती हैं या फिर ऑनलाइन भी ले सकती हैं। इस नोज पिन के कई सारे डिजाइन में आपको मिल जाएंगे।
सिल्वर नोज पिन

अगर आप नोज पिन में कुछ सिंपल ढूढ रही हैं तो आप इस तरह की सिल्वर नोज पिन भी वियर कर सकती हैं। सिंपल होने की वजह से ही ये नोज पिन बेहद सुन्दर लगती है और इस वजह से ये नोज पिन अट्रैक्टिव नजर आती है। ये नोज पिन आपको आपको कई सारे अलग-अलग डिजाइन में मिल जाएंगी। जिन्हें आप ऑनलाइन खरीद सकती है साथ ही ज्वेलरी शॉप से भी इस तरह की नोज पिन खरीद सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- BEST EARRINGS ONLINE: उफ्फ जान ले लेंगे ये झुमके! आपकी ब्यूटी पर लगा देंगे चार चांद
उम्मीद है, आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। फेसबुक पर हम से जुरने के लिए यहाँ क्लिक करे |