Unique and beautiful designs of gold earrings
अगर आप यह सोचती हैं कि सोने के गहने हमेशा ही सिंपल और बोरिंग डिज़ाइन वाले होते हैं तो आपको आज का यह यूनिक गोल्ड इयररिंग डिज़ाइन कलेक्शन देखना चाहिए। यहाँ हमने ख़ास उन कर्णफूल को शामिल किया है जिनका डिज़ाइन आम कर्णफूल से बेहद अलग और मनमोहक है। कुछ डिज़ाइन तो ऐसे भी है जिन्हें आप आसानी से रोजाना अपने कानों में बिना किसी तकलीफ के पहन सकती हैं। और कुछ डिज़ाइन ऐसे हैं जो आपके पार्टी और फैंसी लुक की शोभा को बढ़ा देंगे। तो चलिए बिना देर किए देखिए ये शानदार गोल्ड इयररिंग डिज़ाइन।

Unique and beautiful designs of gold earrings
ड्राप इयररिंग का यह एक बेहद ही ख़ास और यूनिक डिज़ाइन है। डेली वियर में पहनने के लिए अगर आप एक सबसे हटकर डिज़ाइन की तलाश में हैं तो यह डिज़ाइन आपके काम आ सकता है। बिना किसी अतिरिक्त रंग के भी यह कर्णफूल बहुत ही प्यारा दिखाई दे रहा है।
और पढ़ें : गोल्ड प्लेटेड कड़ा डिज़ाइन: आकर्षक और अत्यंत ही खूबसूरत
चांदबाली स्टाइल में बना हुआ यह खूबसूरत इयररिंग डिज़ाइन उन महिलाओं को जरूर पसंद आएगा जो जूलरी में सिर्फ बड़े और आकर्षक इयररिंग पहनना पसंद करती हैं। इस कर्णफूल में ऊपर की तरफ सॉलिड और चमकीला गोल्ड वर्क है, मध्य में रंगीला डिज़ाइन और निचे है शानदार लटकन।
कुछ डिज़ाइन ऐसे होते हैं जिन्हें एक बार में देखकर ही हमारा मन प्रसन्न हो जाता है। और यह अगला इयररिंग डिज़ाइन भी कुछ ऐसा ही है। अगर आप अपने आप को भीड़ से जुदा दिखाना चाहती हैं तो देखिए ये शानदार कर्णफूल।

सोने के गहनों में अगर हीरे का साथ हो तो वह डिज़ाइन और भी खास बन जाता है। इसलिए इस यूनिक इयररिंग कलेक्शन में एक डायमंड और गोल्ड इयररिंग डिज़ाइन तो जरूर दिखाया जाना चाहिए। तो ख़ास आपके लिए पेश हैं यह शानदार जाल डिज़ाइन गोल्ड जूलरी जिसमें ऊपर की और शानदार और कीमती डायमंड वर्क किया गया है।

ट्रेडिशनल और मॉडर्न डिज़ाइन का इससे बेहतरीन कॉम्बिनेशन शायद ही आपको कहीं और देखने को मिलें। इस कर्णफूल का हर एक हिस्सा अत्यंत ही मनमोहक है। ऊपर लगा हुआ गुलाबी स्टोन किसी को भी अपनी और आकर्षित करने की भरपूर क्षमता रखता है।
और पढ़ें : पर्ल डिजाइन आउटफिट्स के लेटेस्ट डिजाइंस हैं काफी गॉर्जियस, आप भी कर सकती हैं ट्राई
उम्मीद है, आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। फेसबुक पर हम से जुरने के लिए यहाँ क्लिक करे |