
टैंक टॉप ब्लाउज डिजाइन
बदलते ट्रेंड के साथ अगर आपको भी पसंद है अपने ब्लाउज डिजाइन को चेंज करना तो, इस बार इन स्टाइल को आप ट्राई कर सकती हैं।

अक्सर आप बॉलीवुड एक्ट्रेस को डिफरेंट स्टाइल के ब्लाउज को पहनते हुए देखती हैं। उनके इसी ट्रेंड को आप भी ट्राई कर सकती हैं। जिसके लिए आप उनके ब्लाउज स्टाइल को फॉलो कर सकती हैं। इसके लिए बस आपको ये ध्यान रखना होगा कि, उसे कैसे सिलवाना है और किस तरह की साड़ी के साथ पेयर करना है।
तभी आप अपने लुक को क्लासी और यूनिक बना सकती हैं। इसमें आपको कई ऐसे भी डिजाइ मिलेंगे जिन्हें आप पार्टी या फिर किसी फंक्शन में पहन सकती हैं।
टैंक टॉप ब्लाउज डिजाइन

टैंक टॉप ज्यादातर महिलाएं पहनना पसंद करती हैं। लेकिन आप इस तरीके का ब्लाउज डिजाइन बनवा सकती हैं। ये लुक आपका सबसे अलग और हटके होगा। इस ब्लाउज को स्टाइलिश बनाने के लिए आप इसके साथ गोल्ड या फिर ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी पहन सकती हैं। साथ में सिंपल हेयर स्टाइल इस लुक को और क्लासी बनाएगा।
इस तरीके के ब्लाउज बनाते समय डिजाइन और फेब्रिक का खास ध्यान रखें। टैंक टॉप ब्लाउज का ये डिजाइन फेस्टिवल लुक के लिए काफी अच्छा है।
इसे भी पढ़ें:पैरों की सुंदरता बढ़ाने के लिए ट्राई करें पायल के लेटेस्ट डिजाइन
स्वीटहार्ट नेकलाइन ब्लाउज डिजाइन
अक्सर महिलाएं स्वीटहार्ट नेकलाइन ब्लाउज के साथ कट स्लीव्स ट्राई करती हैं। इस बार क्वाटर स्लीव्स या फिर पफ स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह के डिजाइ हैवी एम्ब्राइडरी के साथ सबसे ज्यादा अच्छे लगते हैं। आप इसके साथ हैवी चोकर सेट या फिर हैवी नेकलेस अपनी पसंद के हिसाब से पहन सकती हैं।
इस तरह के नेकलाइन ब्लाउज सबसे ज्यादा ब्रांड नेकलाइन वाली महिलाओं पर अच्छे लगते हैं। इसके बैक में आप जिक-जैक पैटर्न या फिर बैकलेस ऑप्शन भी स्टाइल कर सकती हैं।
मोनोक्रोमैटिक हॉल्टर नेक ब्लाउज डिजाइन

कई सारे ब्लाउज डिजाइन हैं जो बहुत कम महिलाएं पहनना पसंद करती हैं। लेकिन अगर आप किसी पार्टी में जाने का प्लान कर रही हैं तो मोनोक्रोमैटिक हॉल्टर नेक ब्लाउज को ट्राई कर सकती हैं। इसको आप अपने हिसाब से रिक्रिएट करके नेकलाइन और बैक पर काम करा सकती हैं। इसे कट स्लीव्स में ही रखें। तभी ये अच्छा लगेगा। इसके लिए फेब्रिक आप सॉफ्ट ले सकती हैं, साथ में साड़ी के डिजाइन के हिसाब से ज्वेलरी पेयर कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: नए डिजाइन की ये लेटेस्ट पायल, जिसे पहनने से आपके पैरों की खूबसूरती बढ़ जाएगी
ऐसे कई और भी ब्लाउज डिजाइन हैं जिन्हें आप अपनी साड़ी के हिसाब से स्टाइल कर सकती हैं।
उम्मीद है, आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। फेसबुक पर हम से जुरने के लिए यहाँ क्लिक करे |