
मंगलसूत्र डिजाइन
अपने लिए हैवी मंगलसूत्र की डिजाइंस का चुनाव करने से पहले एक बार जरूर देखें मंगलसूत्र का यह कलेक्शन।

हिंदू धर्म में विवाहित महिलाओं के लिए बहुत सारे खास गहनों के बारे में बताया गया है, जिसमें से एक मंगलसूत्र होता है। मंगलसूत्र को सौभाग्य की निशानी माना गया है और विवाहित महिलाएं इसे बहुत ही चाव से पहनती हैं। हालांकि, अब मंगलसूत्र पर भी फैशन का रंग चढ़ चुका है, मगर आज भी मंगलसूत्र की बनावट में पारंपरिक अंदाज जरूर दिखता है।
दरअसल, एक सिंपल सा मंगलसूत्र आपके पूरे श्रृंगार में चार चांद लगा देता है। ऐसे में अगर आप सिंपल मंगलसूत्र की जगह थोड़ा हैवी मंगलसूत्र पहनना चाहती हैं, तो आज हम आपको बताएंगे कि बाजार में आपको मंगलसूत्र की किस तरह की डिजाइंस मिल जाएंगी।
इसे जरूर पढ़ें- Earring Designs: क्लासी लुक के लिए ऑफिस में पहनें ये इयररिंग्स
फैंसी मंगलसूत्र डिजाइंस
- बाजार में आपको मंगलसूत्र में बहुत सी फैंसी डिजाइन अब देखने को मिल जाएंगी। इस तरह के मंगलसूत्र की खास बात होती है कि इन्हें आप ट्रेडिशनल और वेस्टर्न दोनों तरह के आउटफिट्स के साथ कैरी कर सकती हैं।
- इसमें आपको कॉपर, सिल्वर और गोल्ड डिजाइंस वाले पेंडेंट मिल जाएंगे। इतना ही नहीं, आपको इसमें कलरफुल मोती वाले मंगलसूत्र भी मिल जाएंगे।
- आपको इस तरह के मंगलसूत्र में ट्रेडिशनल और वेस्टर्न दोनों तरह की डिजाइंस भी देखने को मिल जाएंगी। बाजार में यदि आप आर्टिफिशियल मंगलसूत्र के इस तरह के डिजाइंस तलाश रही हैं, तो 250 रुपये से लेकर 500 रुपये तक आपको इनकी डिजाइंस मिल जाएंगी।
इसे जरूर पढ़ें- Daily Wear Mangalsutra : डेली वियर के लिए परफेक्ट रहेंगे ये मंगलसूत्र…

टेम्पल ज्वेलरी स्टाइल मंगलसूत्र डिजाइन
- टेम्पल ज्वेलरी आजकल काफी लोकप्रिय हो रही है। वैसे तो साउथ में इस तरह की ज्वेलरी उनकी परंपराओं का हिस्सा रही हैं, मगर अब महिलाओं में टेम्पल ज्वेलरी का अलग ही क्रेज देखा जा रहा है। मंगलसूत्र में भी आपको इसकी झलक देखने को मिलेगी।
- आप को टेम्पल ज्वेलरी वाले मंगलसूत्र में देवी लक्ष्मी, लक्ष्मी नारायण, महादेव और देवी पार्वती आदि की प्रतिमाएं पेंडेंट में देखने को मिल जाएंगी। इतना ही नहीं आप अपने ग्रह और अंकशास्त्र के आधार पर लकी चिन्हों के डिजाइन वाले मंगलसूत्र खरीद सकती हैं।
- बाजार में आपको 500 रुपये से लेकर 1000 रुपये कीमत तक ये मंगलसूत्र मिल जाएंगे।

एंटीक लुक वाले मंगलसूत्र
- एंटीक लुक वाली ज्वेलरी भी महिलाओं के बीच काफी प्रचलित है। अब इस तरह की डिजाइन मंगलसूत्र में भी आ रही है। इस तरह के मंगलसूत्र एथनिक और वेस्टर्न दोनों तरह के आउटफिट्स के साथ पहने जा सकते हैं।
- इनमें आपको हैवी और लाइटवेट दोनों तरह की डिजाइन मिल जाएंगी। जहां लाइटवेट मंगलसूत्र आप वेस्टर्न आउटफिट के साथ पहन सकती हैं, वहीं हैवी डिजाइन को आप साड़ी, लहंगे या फिर सलवार सूट के साथ कैरी कर सकती हैं।
- आपको बाजार में 250 रुपये से लेकर 500 रुपये तक में इस डिजाइन वाले मंगलसूत्र मिल जाएंगे।

मोती लटकन वाले मंगलसूत्र
- मंगलसूत्र में काले मोतियों का इस्तेमाल करने की परंपरा चली आ रही है, मगर आप मंगलसूत्र में अन्य मोतियों को भी पेंडेंट में देख सकती हैं, जो उसे हैवी लुक देते हैं।
- आप इस तरह के मंगलसूत्र को किसी भी पार्टी वियर आउटफिट के साथ पहन सकती हैं। इसमें आपको शॉर्ट लेंथ और लॉन्ग लेंथ दोनों ही साइज में मंगलसूत्र मिल जाएंगे।
- बाजार में इनकी कीमत 400 रुपये से लेकर 500 या 1000 रुपये तक मिल जाएगी।
कुंदन वर्क वाले मंगलसूत्र
- कुंदन वर्क वाली ज्वेलरी आपको बाजार में खूब मिल जाएगी और साथ ही मंगलसूत्र में भी आपको कुंदन वर्क मिल जाएगा। काले मोतियों की माला के साथ रंग-बिरंगे कुंदन वर्क वाला मंगलसूत्र आपकी खूबसूरती में चार-चांद लगा देगा।
- इसके पेंडेंट में आपको कुंदन और मोती या कुंदन और जरकन वर्क मिल जाएगा। इस तरह के मंगलसूत्र आपके ट्रेडिशनल लुक और एम्प अप करते हैं।
- आपको बाजार में 250 रुपये से लेकर 500 रुपये तक में सुंदर से सुंदर कुंदन वाले मंगलसूत्र मिल जाएंगे।
उम्मीद है आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें।