
ट्रेडिशनल पालकी डिजाइन पायल
पायल पहनने से पैर काफी सुंदर लगते हैं। इसलिए आपको नए डिजाइंस को जरूर ट्राई करना चाहिए।

पायल पहनना लड़कियों और शादीशुदा महिलाओं को काफी पसंद होता है। इसलिए अक्सर उनके पैरों में अलग-अलग डिजाइंस की पायल देखने को मिलती है। आजकल मार्केट में ऑप्शन भी काफी सारे मिलते हैं, जिसकी वजह से आप इसे अपने आउटफिट्स डिजाइंस के साथ मैच करके वियर कर सकती हैं। लेकिन इस बार आप ट्राई करें यहां बताए गए लेटेस्ट डिजाइंस जिससे आपके पैरों की सुंदरता में चार चांद लग जाएंगे, वो दिखने में सुंदर लगेंगे।
इसे भी पढ़ें:पैरों की सुंदरता बढ़ाने के लिए ट्राई करें पायल के लेटेस्ट डिजाइन
पर्ल पायल डिजाइन

पर्ल डिजाइन की ज्वेलरी आजकल काफी ट्रेंड में है। ये स्टाइल करने के बाद अच्छी भी लगती है। इसलिए ज्यादातर लड़कियां अपने पहले ऑप्शन में इन्हें ट्राई करती हैं। इसमें आप पायल के डिजाइन भी मिलने लगे हैं। इसकी खास बात ये होती है कि शादी के बाद आप इसे वियर कर सकती हैं। इसमें आपको हैवी डिजाइन मिलता है और नीचे की तरफ ड्रॉप में पर्ल लगे होते हैं। इससे ये पायल और ज्यादा सुंदर लगती है। आप इसमें गोल्ड वर्क या फिर सिल्वर दोनों तरह के वर्क को ट्राई कर सकती हैं। मार्केट से खरीदने पर ये आपको 500 से 1000 रुपये में मिलेगी।
मल्टीकलर घुंघरू पायल

आपको घुंघरू पायल पहनना पसंद है तो इसके लिए आप मल्टीकलर के इस ऑप्शन को (कुंदन वर्क ज्वेलरी) ट्राई कर सकती हैं। इसमें आपको काफी अच्छे डिजाइन के ऑप्शन मिलेंगे। जिसमें बीच-बीच में मल्टी कलर हो रखा होगा। इसके अलावा घूघरू आपको सिर्फ पायल के हुक पर नहीं बल्कि पूरी पायल में मिलेगा। जिससे ये और ज्यादा हैवी नजर आएगी। इसे भी आप चाहे तो किसी को गिफ्ट भी कर सकती हैं वरना किसी फेस्टिवल पर भी वियर कर सकती हैं।
ट्रेडिशनल पालकी डिजाइन पायल

पायल में आजकल काफी अच्छे डिजाइन मिल जाते हैं। लेकिन ट्रेडिशनल टच के लिए बेस्ट है कि पालकी डिजाइन (ज्वेलरी पहनने के तरीके) वाली पायल को वियर करें। ये काफी सुंदर लगती है और ये आजकल चलने वाला ट्रेंडी डिजाइन है। इसमें आपको रेड गोल्डन और रेड कलर कॉम्बिनेशन में ये पायल मिल जाएगी। जिसे आप 200 से 250 रुपये में खरीद सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:WEDDING FASHION: मांग टीका डिजाइन्स जो दुल्हन को देंगे MINIMALISTIC लुक
उम्मीद है, आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। फेसबुक पर हम से जुरने के लिए यहाँ क्लिक करे |