
How To Design Nail Art, Nail Art Designs, Nail Art Images, New Nail Art, These Nail Art Designs Can Be Made Easily, आसानी से बन जाएंगे नेल आर्ट के ये डिजाइंस, नेल आर्ट इमेज, नेल आर्ट के डिजाइन, नेल आर्ट डिजाइन कैसे करें, न्यू नेल आर्ट, सटल नेल आर्ट डिजाइन
खूबसूरत नाखून पाने के लिए आपको समय-समय पर नेल केयर रूटीन को फॉलो करना चाहिए। इसके अलावा पैरों के नाखूनों के लिए भी आप हाथों की तरह नेल आर्ट डिजाइन ढूंढ सकती हैं।

हम सभी चाहते हैं कि हमारे हाथ खूबसूरत और साफ नजर आए और इसके लिए हम मैनीक्योर के साथ-साथ कई तरह के नेल आर्ट डिजाइंस को भी बनवाना पसंद करते हैं। बात अगर नेल आर्ट की करें तो हम इसके लिए नेल स्टूडियो में न जाने कितने ही पैसे खर्च कर देते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि आप घर पर ही मात्र 5 मिनट में नेल आर्ट खुद कर सकती हैं और कई तरह के डिजाइन भी आसानी से बना सकती हैं।
अपने लुक को अप-टू-डेट बनाने के लिए हम कई तरह की चीजों को स्टाइल करना पसंद करते हैं। तो आइये देखते हैं नेल आर्ट के कुछ लेटेस्ट और ट्रेंडी डिजाइंस जो मात्र 5 मिनट में आसानी से बन जाएंगे और आपके लुक को आकर्षक बनाने में मदद करेंगे।
नेल आर्ट डिजाइन 1
डॉट-डॉट वाला नेल आर्ट डिजाइन तो बेहद आम है, लेकिन इसे स्टाइलिश लुक देने के लिए आप टेप की मदद से इस तरह के नेल्स पर ही सेक्शन कर लें और फिर केवल 2 से 3 उंगलियों में इस तरह से नेल आर्ट डिजाइन को बना लें। साथ ही आप केवल एक ऊँगली में ग्लिटर वाली नेल पेंट का इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें :लंबी हथेली पर खूब जचेंगे लोटस मेहंदी के ये खास डिजाइंस
नेल आर्ट डिजाइन 2

नेल आर्ट का ये डिजाइन काफी मुश्किल लगता है, लकिन बता दें कि ये डिजाइन केवल देखने में ही मुश्किल नजर आ रहा है और जन आप इस तरह का नेल आर्ट बनाएंगी तो इसके लिए आप धागे की मदद ले सकती हैं। धागे को अपनी मर्जी के अनुसार आप शेप देकर इस तरह का डिजाइन बना सकती हैं। ध्यान रहे कि बार-बार धागे को उसकी जगह से हिलाएं नहीं अन्यथा आपका नेल आर्ट खराब भी हो सकता है।
अगर आप नेल आर्ट के डिजाइन किट खरीदना चाहते है तो यहाँ क्लिक करे : Amazon.com
नेल आर्ट डिजाइन 3

फूल-पत्ती डिजाइन बनाने के लिए एक बार आप प्रैक्टिस जरूर कर सकती हैं। वहीं इसके लिए आप अपने पसंद की कोई भी नेल कलर को नाखूनों पर लगाकर उस पर फूल या पत्ती डिजाइन को बना सकती हैं। इस तरह का फूल-पत्ती डिजाइन बनाने के लिए आप टूथपिक का इस्तेमाल करें।
इसे भी पढ़ें :MEHNDI DESIGN: बाजुओं पर लगाएं मेहंदी की 5 डिजाइंस
नेल आर्ट डिजाइन 4

वहीं अगर आप सटल नेल आर्ट डिजाइन पसंद करती हैं तो इस तरह से ट्रांसपेरेंट नेल पेंट लगाकर धागे और टूथपिक की मदद से आप आसानी से कोई भी डिजाइन नाखूनों पर बना सकती हैं। इसके लिए आप एक से ज्यादा कलर्स का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
उम्मीद है, आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। फेसबुक पर हम से जुरने के लिए यहाँ क्लिक करे |