
स्टोन वाले मंगलसूत्र
आजकल मंगलसूत्र में स्टोन डिजाइन को काफी पसंद किया जा रहा है।

यह बात बिल्कुल सच है कि आप और हम अपनी पसंदीदा चीजें खरीदने के लिए कभी भी कॉम्प्रोमाइज करना बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं। बात अगर ज्वेलरी की करें तो आजकल काफी तरह के डिजाइन आपको मार्केट तथा इंटरनेट पर नजर आ ही जाएंगे,लेकिन एक विवाहित जीवन के लिए जो गहना अनमोल होता है वो मंगलसूत्र होता है।PauseUnmute
हालांकि शादी के समय पहला मंगलसूत्र ससुराल वालों की तरफ से आता है, लेकिन अगर आप अपनी पसंद से भी मंगलसूत्र बनवाना चाहती हैं तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें। इसमें हम आपको दिखाने वाले हैं स्टोन वाले मंगलसूत्र के लेटेस्ट डिजाइन जो आपके लुक को बना देंगे आकर्षक।
कुंदन डिजाइन मंगलसूत्र
अगर आप क्लासी और लेटेस्ट ट्रेंड का मंगलसूत्र खरीदना चाहती हैं तो इस तरह का डिजाइन आपके लिए बेस्ट रहेगा। बता दें कि ऐसा डिजाइन आप असली डायमंड का भी बनवा सकती हैं। अगर आपका चेहरा गोल है तो इस तरह का मंगलसूत्र आप पर खूब जचेगा। देखने में ऐसा मंगलसूत्र पेंडेंट नेकलेस की तरह लगता है।
इसे भी पढ़ें –Latest Toe Ring Designs: पैरों की खूबसूरती को बढ़ा देंगे मॉर्डन बिछिया के ये डिजाइन
स्टार डिजाइन मंगलसूत्र

मॉडर्न और ट्रेंडी चीजें आजकल हम काफी पसंद करते हैं। बता दें कि इस तरह का स्टार वाला डिजाइन की जगह आप हार्ट शेप भी बनवा सकती हैं। इस तरीके का मंगलसूत्र आप रोजाना से लेकर किसी भी छोटे-बड़े फंक्शन के लिए कैरी कर सकती हैं।
जरकन डिजाइन मंगलसूत्र

किसी शादी या फंक्शन के लिए केवल आप गले में मंगलसूत्र कैरी करना चाहती हैं तो ऐसा जरकन वाला मंगलसूत्र आपके लुक में चार चांद लगा देगा। बता दें कि इस तरह का डिजाइन खासकर गोल्डन शेड ऑउटफिट के साथ बेस्ट नजर आता है।
कलरफुल स्टोन मंगलसूत्र

बता दें कि आजकल नग के साथ इस तरह का जेमस्टोन जैसा दिखने वाला मंगलसूत्र काफी पसंद किया जा रहा है। इसके लिए आप चाहे तो अपनी ऑउटफिट से मैचिंग कलर या अपने मनपसंद कलर को चुन सकती हैं।
इसे भी पढ़ें :Earring Designs: क्लासी लुक के लिए ऑफिस में पहनें ये इयररिंग्स
ट्रिपल स्टोन मंगलसूत्र

आजकल इस तरह का स्टोन डिजाइन काफी चलन में नजर आ रहा है। बता दें कि इसे आप रोजाना भी पहन सकती हैं। आप चाहे तो स्टोन का साइज अपने हिसाब से बड़ा या छोटा कर सकती हैं।
उम्मीद है आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें।