simple gol tikki mehndi design 2023

simple gol tikki mehndi design 2023

सावन में चौड़े हाथों की शोभा बढ़ाएंगे गोल टिक्की मेहंदी के ये आसान डिजाइंस

मेहंदी को लगाने के कई तरीके होते हैं, लेकिन हाथों के आकार के हिसाब से ही डिजाइन को चुनना चाहिए। बता दें कि आकार का ख्याल रखने से डिजाइन हाथों पर नजर आता है।

मेहंदी को लगाने के कई तरीके होते हैं, लेकिन हाथों के आकार के हिसाब से ही डिजाइन को चुनना चाहिए। बता दें कि आकार का ख्याल रखने से डिजाइन हाथों पर खूबसूरत नजर आता है।

simple gol tikki mehndi design 2023
simple gol tikki mehndi design 2023

हाथों और पैरों पर मेहंदी लगाना शुभ भी माना जाती है। वहीं इसे हर तीज-त्यौहार के मौके पर लगाई जाती है। हालांकि इसके आपको कई डिजाइन आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन मेहंदी के डिजाइन को चुनने के लिए आपको अपने हाथों के आकार को जरूर समझना चाहिए और उसी के हिसाब से डिजाइन को बनाना चाहिए ताकि आपके हाथों पर लगी मेहंदी खूबसूरत नजर आए।

सबसे जल्दी और आसान गोल टिक्की मेहंदी होती है, लेकिन क्या आप जानती हैं कि इसे चौड़े हाथों पर बनाने के लिए कई चीजों का ख्याल रखना पड़ता है और उसी के हिसाब से सही डिजाइन को भी चुनना होता है। इसलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं गोल टिक्की मेहंदी के कुछ नए और आसान डिजाइंस जिसे आप हर तीज-त्यौहार के मौके पर हाथों पर लगा सकती हैं और अपने हाथों की शोभा बढ़ा सकती हैं।

मेहंदी डिजाइन 1

गोल टिक्की मेहंदी का डिजाइन
गोल टिक्की मेहंदी का डिजाइन

वैसे तो आपको गोल टिक्की मेहंदी में कई सारे डिजाइन आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन अगर आप गोल टिक्की डिजाइन के साथ एक्सपेरिमेंट करना चाहती हैं तो इस तरह से अंदर की ओर फूल बना सकती हैं। इस तरह का फूल बनाने के लिए आप टूथपिक की सहायता ले सकती हैं। stylish mahadev mehndi design, simple mahadev mehndi design, name mahadev mehndi design

  इसे भी पढ़ें : Sawan 2023: भगवान शिव के दरबार में करें ये काम, परेशानियों से मिलेगी मुक्ति

stylish mahadev mehndi design

टिक्की मेहंदी डिजाइन
टिक्की मेहंदी डिजाइन

गोल टिक्की में आपको आजकल कई डिजाइन देखने को नजर आएंगे। वहीं चौड़े हाथों के लिए आप इस तरह से डबल बॉर्डर वाले गोल टिक्की मेहंदी डिजाइन को चुन सकती हैं। उंगलियों को आकर्षक लुक देने के लिए आप टिप्स को इस तरह से भर सकती हैं। वहीं उंगलियों और गोल टिक्की के बॉर्डर को बनाने के लिए आप डार्क कलर वाली मेहंदी का इस्तेमाल कर सकती हैं।

name mahadev mehndi design

गोल टिक्की मेहंदी design
गोल टिक्की मेहंदी design

अगर आपके नेल्स बड़े हैं या मैनीक्योर से थोड़ा कर आप मेहंदी लगाना चाहती हैं तो बैक हैण्ड के लिए आप इस तरह से गोल टिक्की डिजाइन को बनाकर उंगलियों के ठीक बीच में इस तरह से बारीक या पतली टिप वाली मेहंदी का इस्तेमाल कर सकती हैं। चाहे तो आप गोल टिक्की के बॉर्डर के लिए केरी डिजाइन की मेहंदी भी लगा सकती हैं।

 इसे भी पढ़ें : Sawan 2023: क्या है सावन का इतिहास? जानें किसने रखा था पहला सोमवार व्रत

name mahadev mehndi design

गोल टिक्की मेहंदी
गोल टिक्की मेहंदी

गोल टिक्की मेहंदी के साथ अगर आप कोई और डिजाइन बनाना चाहती हैं और मेहंदी को आकर्षक बनाना चाहती हैं तो इस तरह से उंगलियों की तरफ जाल स्टाइल मेहदी लगा सकती हैं। जाल के लिए आप बारीक खाने बनाए। ऐसा इसलिए क्योंकि चौड़े डिजाइन का जाल आपके हाथों को और भी ज्यादा चौड़ा दिखाएगा।

अगर आपको चौड़े हाथों के लिए जाल मेहंदी के ये डिजाइंस और लगाने का आसान तरीका पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए UPRISING BIHAR को फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

www.uprisingbihar.com
116, Rajput nagar,
Hajipur,, Bihar 844101
India
Follow us on Social Media