
Bichhiya New Design, Bridal Bichhiya Design, Flower Design Bichhiya, Ghunghru Design Bichhiya, New Designs Of Bichhiya, Pearl Design Bichhiya, Silver Toe Ring Designs, Simple Chhala Design Bichhiya, Simple Toe Ring Designs, Toe Ring Designs For Married Women, पीकॉक शेप स्टोन टो रिंग डिजाइन, प्लेन स्टोन टो रिंग डिजाइन, फैंसी बिछिया की डिजाइन, रेड ब्लू स्टोन टो रिंग डिजाइन
अगर आप चाहती हैं कि, आपके पैर खूबसूरत लगे तो आपको स्टोन वाले टो रिंग डिजाइन ट्राई करने चाहिए।

टो रिंग डिजाइन : हिंदू धर्म में बिछिया पहनना शुभ माना जाता है। सोलह सिंगार में भी इस चीज को एड किया जाता है। इसलिए इसका धार्मिक महत्व बहुत है। लेकिन अब ये अलग-अलग डिजाइन के साथ बाजार में मिला करती है। जिसे आप अपने हिसाब से खरीद सकती हैं। इसमें कई सारे डिजाइन हैं जो पहनने के बाद अच्छे लगते हैं इनमें से एक है स्टोन डिजाइन। इसमें अलग-अलग कलर और डिजाइन आपको मिल जाएंगे।
ब्लैक स्टोन टो रिंग
ब्लैक कलर ड्रेस हर एक महिला को पसंद होती है। लेकिन अब आपको ब्लैक कलर स्टोन के टो रिंग्स भी मिल जाएंगे। इस तरह के टो रिंग डिजाइन में हर एक कलर के साथ अच्छे से जाते हैं साथ ही पैरों को सुंदर दिखाते हैं। ये एडजेस्टेबल होते हैं, जिसकी वजह से आप इसे कभी भी पहन सकती हैं। इस तरह के टो रिंग आपको ऑनलाइन और मार्केट में आसानी से मिल जाएंगे।
टिप्स: रेगुलर में पहनने के लिए ये सबसे बेस्ट है। ऑफिस में भी इसे अच्छे से पहन सकती हैं।
रेड ब्लू स्टोन टो रिंग डिजाइन

कई सारे टो रिंग डिजाइन होते हैं लेकिन आप अगर कुछ कलरफुल पहनना चाहती हैं तो डबल कलर के शेड वाले टो रिंग ट्राई कर सकती हैं। ये दिखने में काफी अच्छे लगते हैं साथ ही आप इन्हें कभी भी पहन सकती हैं। इस तरह के टो रिंग्स आपको सिल्वर के साथ-साथ ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी में भी मिल जाएंगे। आप इन्हें दो पेयर में पहनेंगी तो ये काफी अच्छे लगेंगे।
इसे भी पढ़ें:Silver Payal New Design बना देंगे आपको दीवाना, देखते ही खरीद लोगी आप इ…
पीकॉक शेप स्टोन दुल्हन बिछिया डिजाइन

पीकॉक शेप टो रिंग डिजाइन काफी अच्छा लगता है। इसमें आप प्लेन कलर स्टोन और मल्टीकलर स्टोन टो रिंग ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के डिजाइन काफी यूनिक होते हैं और पहनने में काफी एडजेस्टेबल होते हैं। अगर आपको डिजाइन पसंद है तो इसके लिए आप ऑनलाइन जाकर ऑप्शन सर्च कर सकती हैं साथ ही मार्केट में भी मिल जाएंगे।
टिप्स: इस तरह के टो रिंग डिजाइन साड़ी के साथ काफी अच्छे लगते हैं।
प्लेन स्टोन टो रिंग डिजाइन
अगर आपको सिंपल चीजें पसंद है तो प्लेन स्टोन वाले टो रिंग आप पहन सकती हैं। ये आपके पैरों की खूबसूरती को और अच्छे से दर्शाते हैं साथ ही दिखने में काफी एलिगेंट होते हैं। इस तरह के टो रिंग हर महिला पहनना पसंद करती है।
इसे भी पढ़ें: Bangles design : अगर आप कांच की चूड़ियां नहीं पहनना चाहती हैं तो इसे ट्राई करें
इसके अलावा और भी कई सारे टो रिंग डिजाइन होते हैं जिन्हें आप अपने पैरों के हिसाब से खरीदकर पहन सकती हैं। तीज-त्योहार पर किसी को भी गिफ्ट कर सकती हैं।
उम्मीद है, आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। फेसबुक पर हम से जुरने के लिए यहाँ क्लिक करे |