Site icon Uprising Bihar

Simple Foot Mehndi Design: पैरों में लगाएं मेहंदी के ये सिंपल डिजाइन

simple foot mehndi design
simple foot mehndi design

हाथों में ही नहीं पैरों में भी मेहंदी रचने के बाद बहुत खूबसूरत लगती है। ऐसे में आज हम आपके पैरों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए मेहंदी के कुछ खूबसूरत डिजाइन लाए हैं।

जालीदार मेहंदी डिजाइन

जालीदार मेहंदी की ये डिजाइन न सिर्फ हाथों में अच्छी लगेगी बल्कि पैरों के साइड में भी काफी जचेंगी। आजकल जालीदार या ऐसे भरवा मेहंदी के डिजाइन को खूब पसंद किया जा रहा है। आप इस डिजाइन को पैरों में लगाकर खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। चाहें तो आप इसे पैरों के एक साइड में अलग और दूसरे में अलग भी बनवा सकती हैं।

सिंपल अरेबिक मेहंदी डिजाइन

simple foot mehndi design 2024
simple foot mehndi design 2024

यह डिजाइन सिंपल भी है और हैवी भी। रोज फ्लावर के साथ साथ इसमें जाली भी बना हुआ है, जो डिजाइन को कंप्लीट कर रहा है। पैरों की साइड में यह डिजाइन बनने के बाद काफी खूबसूरत लगेगी। आप इस डिजाइन को अपने हिसाब से कम या ज्यादा भी कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: SILVER PAYAL DESIGN : पायल के NO1 लेटेस्ट एवं शानदार डिजाइन आपको देंगे बेहतरीन स्टाइल, यहां देखें सारे डिजाइन! NEW BEST DESIGN (NO1 LATEST AND WONDERFUL DESIGNS OF ANKLETS WILL GIVE YOU GREAT STYLE, SEE ALL THE DESIGNS HERE! NEW BEST DESIGN) 

फ्लावर मेहंदी डिजाइन

simple foot mehndi design for girl
simple foot mehndi design for girl

पैरों के बीच में बनी ये डिजाइन पैर के फ्रंट को काफी सुंदर बना रही है। उंगलियों से लेकर पैरों के ऊपरी भाग में बनी ये डिजाइन चौड़े पैर वाले लोगों के लिए परफेक्ट है। बनाने में आसान और दिखने में सुंदर मेहंदी की ये डिजाइन ब्राइड मेड्स और महिलाएं सभी के लिए बेस्ट है।

गोल टिक्की मेहंदी डिजाइन

गोल टिक्की मेहंदी डिजाइन
गोल टिक्की मेहंदी डिजाइन

गोल टिक्की हाथों के फ्रंट और बैक के अलावा पैरों पर भी बनाई जाती है। यदि आप अपने पैरों में सिंपल डिजाइन चाहती हैं और ज्यादा कुछ डिजाइन नहीं बनवाना चाह रही हैं, तो आपके लिए पैरों में यह गोल टिक्की डिजाइन बेस्ट है। गोल टिक्की डिजाइन में आप हाथों में बनने वाले दूसरे गोल टिक्की मेहंदी के डिजाइन को बनवा सकती हैं।

हैवी ब्राइडल डिजाइन

modern simple foot mehndi design
modern simple foot mehndi design

मेहंदी की डिजाइन में यदि और ज्यादा कुछ एक्सप्लोर करने में कंफ्यूज हो रहे हैं और आपको हैवी डिजाइन अच्छी लगती है, तो आप इस ब्राइडल डिजाइन को बना सकती हैं। यह आपके चौड़े पैरों की खूबसूरती को बढ़ाएगा साथ ही, रचने के बाद पैरों में बनी ये डिजाइन काफी अच्छे लगेंगे।

इसे भी पढ़ें: ट्रेडिशनल लुक के लिए ट्राई करें ये नोज पिन डिजाइन

उम्मीद है, आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। फेसबुक पर हम से जुरने के लिए यहाँ क्लिक करे |

Exit mobile version