Site icon Uprising Bihar

ट्रेडिशनल लुक के लिए ट्राई करें ये नोज पिन डिजाइन

अगर आपको कुछ नई तरीके की नोज पिन ट्राई करनी है तो ये ऑप्शन आपके काम आने वाले हैं।

नोज पिन डिजाइन
नोज पिन डिजाइन

कई सारी महिलाएं होती हैं जो अपनी नाक में नोज पिन के सिंपल डिजाइन पहनना पसंद करती हैं। वहीं कुछ ऐसी होती हैं जिन्हें अलग-अलग तरह के डिजाइन पसंद होती है। इसलिए वो ज्यादातर आर्टिफिशियल नोज पिन खरीदती हैं और उन्हें स्टाइल करती हैं। अगर आपको भी अपनी नोज पिन डिजाइन को चेंज करने का मन है तो इसके लिए आप इन ऑप्शन को ट्राई कर सकती हैं। इससे लुक में कुछ नया चेंज दिखाई देगा। साथ ही आपका लुक भी खूबसूरत लगेगा। आपको नोज पिन के अलग-अलग ऑप्शन मार्केट में देखने को मिल जाएंगे। वहां से इसे खरीद सकती हैं और स्टाइल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ेंLatest Gold Nath Design 2023 : टॉप लेटेस्ट नथुनी डिजाइन

स्टोन नोज पिन

अगर आपको नोज पिन पहनने का शौक है तो इसके लिए आप स्टोन नोज पिन को ट्राई कर सकती हैं। इसमें आप सिंपल स्टोन और कलर स्टोन को ट्राई कर सकती हैं। इस तरीके की नोज पिन में आपको बड़ा डिजाइन भी मिल जाएगा। साथ ही छोटे डिजाइन वाली नोज पिन को भी आप स्टाइल कर सकती हैं। इसमें आपको स्क्वायर शेप, फ्लावर शेप और ट्राएंगल शेप वाली नोज पिन मिलेगी। आप चाहे तो इसे मार्केट से 200 से 250 की रेंज में खरीद सकती हैं। वरना ऑनलाइन भी इस तरीके की नोज रिंग अच्छी मिल जाएगी।

लीफ डिजाइन नोज रिंग

न्यू नोज पिन डिजाइन
न्यू नोज पिन डिजाइन

कई सारी महिलाएं होती हैं जिन्हें एंटीक चीजें पहनने का काफी शौक होता है। ऐसे में आप लीफ स्टाइल वाले इस नोज रिंग (लेटेस्ट नोज पिन डिजाइन) को ट्राई कर सकती हैं। इसमें आप सिंगल लीफ या फिर छोटे-छोटे लीफ डिजाइन को खरीद सकती हैं। ये आप बाली स्टाइल वाली नोज रिंग डिजाइन में मिल जाएगी। इस तरीके की नोज पिन आप ऑक्सीडाइज्ड में भी खरीद सकती हैं। वरना इसे आप सिल्वर में भी ले सकती हैं। मार्केट में ये आपको 100 से 250 की रेंज में मिल जाएगी।

बीड्स नोज पिन

बीड्स नोज पिन
बीड्स नोज पिन

मार्केट में आपको कई तरह की नोज पिन मिल जाएगी। आप कुछ यूनिक ट्राई करना चाहती हैं तो इसके लिए आप बीड्स डिजाइन वाली नोज पिन को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरीके की नोज पिन गोल चेहरे (गोल चेहरे के लिए नोज पिन डिजाइन) पर सबसे अच्छी लगती हैं और फेस्टिवल पर स्टाइल करने के लिए अच्छी होती हैं। इसमें आप सिल्वर और गोल्ड दोनों तरह के डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। मार्केट में ये आप 250 से 500 की रेंज में खरीद सकती हैं।

इसे भी पढ़ेंसोने की अंगूठियों की नवीनतम डिजाइन | Gold Ring Design For Women

नोज पिन डिजाइन के लिए ये ऑप्शन बेस्ट हैं जिसे आप भी वियर कर सकती हैं और अपने चेहरे की खूबसूरती को बड़ा सकती हैं।

उम्मीद है, आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। फेसबुक पर हम से जुरने के लिए यहाँ क्लिक करे |

Exit mobile version