
Kundan Stud Ring, Ladies Ring Design, Pearl Design Ring, Ring Designs, Ring Photos, Stone Stud Ring, अंगूठी के डिजाइन, अंगूठी के फोटो, कुंदन स्टड वाली रिंग, चौड़े हाथों के लिए परफेक्ट हैं ये रिंग डिजाइंस, जेंट्स अंगूठी के डिजाइन, पर्ल डिजाइन रिंग, लेडीज अंगूठी के डिजाइन, स्टोन स्टड रिंग
उंगलियां तभी खूबसूरत लगती हैं जब आप उनमें रिंग पहनती हैं। लेकिन इसके लिए भी आपको अपने हाथ के साइज का ध्यान रखना चाहिए।

Ring Designs : महिलाओं को आउटफिट के साथ ज्वेलरी पहनने का काफी शौक होता है। लेकिन कई सारी महिलाओं को रिंग पहनना भी काफी पसंद होता है। उनके पास हर साइज और डिजाइन की रिंग होती है। जिसे वो फेस्टिव सीजन या फिर शादी में वियर करती हैं। कई बार रिंग हाथों में अच्छी लगती है लेकिन कई बार ऐसा होता है कि हाथ की चौड़ाई की वजह से वो उसमें जचती नहीं है। ऐसे में वो सिर्फ रखी ही रह जाती है, दोबारा इस्तेमाल में नहीं आती है। अगर आपके हाथ चौड़े हैं तो ऐसे में आप यहां बताए गए रिंग के ऑप्शन को ट्राई कर सकती हैं।
Ring Designs : कुंदन स्टड वाली रिंग
चौड़े हाथों पर बड़ी रिंग काफी अच्छी लगती है। ऐसे में आप कुंदन स्टड रिंग के डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इसे पहनने के बाद आपके हाथ बेहद सुंदर नजर आएगे। खास बात ये है कि इससे आपके हाथ किसी रानी-महारानी जैसे लगेंगे। इसमें आपको पूरी रिंग में बीच में स्टोन और आसपास कुंदन स्टड मिलेगा। जिससे ये रिंग डिजाइन और ज्यादा हैवी लगेगा। इस तरह की रिंग को आप शादी में साड़ी या डिजाइनर ट्रेडिशनल ड्रेस के साथ वियर कर सकती हैं। मार्केट में इस तरह की रिंग आपको 500 से 1000 रुपये में मिल जाएगी।
पर्ल डिजाइन रिंग

अगर आप कुछ नया ट्रेंड ट्राई करना चाहती हैं तो इसके लिए पर्ल डिजाइन वाली रिंग वियर कर सकती हैं। चौड़े हाथों में ये डिजाइन (रिंग डिजाइन) भी काफी अच्छा लगता है। इसमें आपको रिंग में ऊपर की तरफ गोल डिजाइन मिलता है नीचे की तरफ लंबा डिजाइन जिस पर पर पर्ल लगे होते हैं। आप इस तरह के डिजाइन वाली रिंग को वियर कर सकती हैं और हाथों की खूबसूरती बढ़ सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:Trendy Bracelet Designs | यह ट्रेंडी ब्रेसलेट डिजाइन आपके हाथो की सोभा को बड़ा देगी
Ring Designs : स्टोन स्टड रिंग

आप चाहे तो गोल्ड की स्टोन स्टड वाली रिंग को वियर कर सकती हैं। ये रिंग काफी क्लासी लगती है और ट्रेडिशनल ज्वेलरी (क्लासिक लुक के लिए रिंग डिजाइन) के साथ काफी अच्छी लगती है। इसमें आपको स्क्वेयर शेप वाली शेप की रिंग मिलेगी। जिसे आप अपने घर के फंक्शन में पहन सकती हैं। मार्केट से खरीदने पर आपको कई सारे ऑप्शन भी मिल जाएंगे। जिसे आप 500 से 1000 रुपये में खरीद सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: सोने की अंगूठियों की नवीनतम डिजाइन | Gold Ring Design For Women
इन रिंग डिजाइन को वियर करें और चौड़े हाथों की खूबसूरती को दोगुना करें। इससे हाथ भी सुंदर नजर आएगे। साथ ही आपको भी परफेक्ट डिजाइन पहनने को मिलेंगे।
उम्मीद है, आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। फेसबुक पर हम से जुरने के लिए यहाँ क्लिक करे |