Ram Sita Jewellery Designs
Jewellery Designs: अपने लुक को आकर्षक बनाने के लिए आपको बॉडी शेप और स्किन टोन को ध्यान में रखकर ही स्टाइलिंग करनी चाहिए।

Jewellery Designs 2024: अपने ट्रेडिशनल लुक में जान डालने के लिए आए दिन मार्केट में नए-नए डिजाइंस की ज्वेलरी कलेक्शन आपको देखने को मिल जाएगी, लेकिन हाल ही में अयोध्या में रामलला की स्थापना के बाद मार्केट में सियाराम के ज्वेलरी कलेक्शन काफी नजर आ रहे होंगे। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं सियाराम के डिजाइन वाले कुछ खूबसूरत और मनमोह लेने वाले ज्वेलरी कलेक्शन। साथ ही बताएंगे इन्हें ट्रेडिशनल लुक के साथ स्टाइल करने के आसान टिप्स-
स्टेटमेंट सियाराम नेकल्स डिजाइन
पॉवर और स्टेटमेंट लुक पाना चाहती हैं तो इस तरीके से आप साड़ी के साथ हैवी सियाराम डिजाइन का नेकपीस पहन सकती हैं। इस तरीके के नेकलेस के साथ आप स्टड्स या मैचिंग मीडियम साइज की झुमकी इयररिंग्स को पहन सकती हैं। इसमें आप चाहे तो अपनी मर्जी से सिंगल या मल्टी लेयर में बीड्स या पर्ल वाली चैन को लगवा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: PROPOSE DAY 2024: पहली बार पार्टनर को कर रहे हैं प्रपोज तो जान लें कुछ खास बातें
राम मंदिर डिजाइन अंगूठी

सियाराम में आपको काफी डिजाइन और मटेरियल में अंगूठी मिल जाएंगी, लेकिन अगर आप थोड़ा अलग डिजाइन चुनना चाहिए तो इस तरह से 3डी लुक वाली श्री राम मंदिर डिजाइन की अंगूठी खरीद सकती हैं। इस तरीके के डिजाइन में आपको पिक्चर आर्ट डिजाइन भी मिल जाएगा।
पेंडेंट में सियाराम डिजाइन

गले में चैन पहनना पसंद करती हैं तो इस तरीके से सीता-राम के डिजाइन के पेंडेंट डिजाइन को पहन सकती हैं। इस तरीके के सियाराम में आपको मैचिंग स्टड्स इयररिंग्स में भी काफी डिजाइंस मिल जाएंगे। इसे आप साड़ी से लेकर सलवार-कमीज के साथ भी पहन सकती हैं।
सियाराम कंगन डिजाइन

स्टेटमेंट नेकपीस के आलावा आजकल हाथों में सियाराम के कंगन में आपको काफी बारीकी से बना हुआ डिजाइन आसानी से मिल जाएगा। इस तरीके में आप चौड़े आकार वाले डिजाइन को चुनें। इसे आप प्लेन चूड़ियों के बीच में भी लगाकर सेट बनाकर भी पहन सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: दिन हो या रात 24 घंटा पहनने के लिए स्मॉल गोल्ड रिंग डिजाइन ! सर्वश्रेष्ठ छोटी सोने की अंगूठी !
उम्मीद है, आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। फेसबुक पर हम से जुरने के लिए यहाँ क्लिक करे |