10 ग्राम में शुद्ध सोने के हार

सोने के गहनों से भारतीय महिलाओं का मन कभी नहीं भर सकता। भले ही कितना भी ज्वेलरी क्यों ना पहन लें, लेकिन जब तक स्टाइल में गोल्ड का तड़का ना लगे मन मानता ही नहीं। इसलिए तो हम आपके लिए तरह-तरह के शानदार ज्वेलरी के कलेक्शन लेकर आते रहते हैं। उसी कड़ी में आज हम लेकर आए हैं सोने के नेकलेस के एक से बढ़कर एक 15 सेट, जो किसी को भी अपनी ओर आकर्षित कर ले।
1. Beautiful 10 Gram Gold Necklace Design
10 ग्राम गोल्ड को मिलाकर बनाए गए इस नेकलेस का डिजाइन बेहद खूबसूरत है। नेकलेस के डिजाइन को और भी ज्यादा अट्रैक्टिव बनाने के लिए उसमें लटकन का डिजाइन बनाया गया है। तो वहीं नेकलेस में लगे डोरी की वजह से इसे छोटा या बड़ा किया जा सकता है. इसके अलावा इस नेकलेस को कंप्लीट लुक देने के लिए काफी प्यारा सा मैचिंग इयररिंग्स भी दिया जा रहा है।
Also Read-पहाड़ी नथ डिजाइन – हिमाचल से लेकर काश्मीर तक की आदिवासी आकृतियों का आदान-प्रदान
2. Meenakari 10 Gram Gold Necklace
10 ग्राम गोल्ड वाले ही इस नेकलेस का भी कोई जवाब नहीं है। खूबसूरत डिजाइन वाले इस नेकलेस पर मीनाकारी किया गया है, जिसकी वजह से ये और भी ज्यादा खूबसूरत लग रहा है। इस नेकलेस के साइज को भी आप थोड़ा बहुत छोटा बड़ा कर सकती हैं, क्योंकि इसके पीछे में हुक का डिजाइन देकर उसे लगाने के लिए कई रिंग शेप बनाए गए हैं।
3. U Shape 10 Gram Gold Necklace Design
U शेप के डिजाइन में बना ये नेकलेस थोड़ा हैवी लग रहा है। हालांकि इसमें भी 10 ग्राम गोल्ड का इस्तेमाल किया गया है। लेकिन देखने में पूरी तरह से गोल्ड का ही लग रहा है। नेकलेस का बीच वाला पैटर्न काफी हैवी है, जबकि दोनों ओर धीरे-धीरे करके पतला होता चला गया है। इसके साथ भी आपको काफी प्यारा सा इयररिंग मिल रहा है, जो आपके लुक को परफेक्ट बनाने का काम करेगा।

4. Round Pendant 10 Gram Gold Necklace
अब जो नेकलेस आपके सामने पेश है उसका राउंड शेप काफी क्लासी लग रहा है। इसके पेंडेंट को परफेक्शन देने के लिए उसमें ढेर सारे झुनकी लगाए गए हैं, जो किसी के भी मन को मोह लेने वाले हैं। 10 ग्राम गोल्ड के इस्तेमाल से ही बने इस नेकलेस के साथ भी आपको पेंडेंट से मैच करता हुआ इयररिंग दिया जा रहा है।

5. Leaf Jaal Design 10 Gram Gold Necklace
किसी के भी दिल को चुरा लेने वाले इस डिजाइन के बारे में तो क्या ही कहा जाए। नेकलेस में दो पत्ते को इतनी खूबसूरती से डिजाइन किया गया है, कि इसे पहनने वाले पर किसी की भी निगाह कुछ देर के लिए थम जाए। इसका डिजाइन इतना क्लासी है कि इसे आप किसी भी तरह के ड्रेस के साथ पहन सकती हैं।
6. Long Length 10 Gram Gold Necklace
Also Read-बिहारी गोल्ड नथ: बिहारी स्टाइल ब्राइडल लुक के लिए तैयार हो जाइए, यहां हैं बेहतरीन गोल्ड नथ डिजाइन
लीक से हटकर फैशन का विकल्प चुनना हो, तो ये नेकलेस भी आपको काफी पसंद आ सकता है। खासकर साड़ी के साथ इसे पहनना तो और भी ज्यादा खूबसूरत लगेगा। मोतियों के डिजाइन में पिरोए गए इस लंबे आकार के नेकलेस के साथ आपकी खूबसूरती और भी ज्यादा निखर उठेगी।
उम्मीद है, आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। फेसबुक पर हम से जुरने के लिए यहाँ क्लिक करे |