

दोस्ती आजकल स्मार्ट वॉच के साथ-साथ लड़कियां ब्रेसलेट का भी शौक रखती हैं। कई बार आप ऑफिस या कही बाहर जाने के लिए कुछ हल्का अपने हाथ में पहनने की सोचती है उसके लिए bracelets सबसे अच्छा विकल्प हैं। और अगर आप भी ब्रेसलेट खरीदने की सोच रही है, तो हम आपके लिए नए और ट्रेडिंग ब्रेसलेट डिजाइंस लेकर आए हैं। जिन्हें आप उन्हें पहन कर अपने हाथ की शोभा बढ़ा सकती हैं। आज हम अपने लेख में बात करेंगे new trending bracelet designs for girls के बारे में…
1. Multi Chain Design

यह multi chain design आपके हाथ में बेहद खूबसूरत लगेगी। इसे आप रोज के साथ किसी शुभ अवसर पर भी पहन सकती हैं। इसमें चैन पर कई तरह के शेप की डिजाइन दी जाती है। कई बार इसकी चैन एक दूसरे के साथ इंटरलॉक या ओवरलैप भी होती है।
यह भी पढ़ें- कंगन डिजाइन जो आपके मन को भाये!
2. Floral design

Floral design के यह ब्रेसलेट डिजाइन देखने में काफी आकर्षित लगते हैं। साथ ही इसमें कुंदन की भी कारीगरी देखने को मिलती है जिससे यह इसके आकर्षण को और बढ़ाते हैं। यह आपके अनुसार हल्के और भारी दोनों ही डिजाइन में आपको मिल जाएंगे। कई बार इसमें आपको बिट्स के साथ भी काफी सुंदर डिजाइंस देखने को मिलेगी
3. Butterfly design

यह बटरफ्लाई शेप के डिजाइन का ब्रेसलेट आजकल काफी चलन में है। जिसमें कई तरह के डिजाइन आपको देखने को मिलेंगे। यह ज्यादातर लड़कियों के द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाला डिजाइन है। इस तितली के डिजाइन को एक परिवर्तन और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। आप इसे सोने या हीरे के साथ भी काफी खूबसूरती से डिजाइन करवा सकती है।
4. Evil’s Eye Design

इस ब्रेसलेट की डिजाइन को evil’s eye के नाम से जाना जाता है। इस तरह की डिजाइन का उद्देश्य आपको लोगों की बुरी नजर से बचाना होता है। आमतौर पर इस पर नीली आंखों के आकार का गोला बना होता है जिसे evil’s eye कहा जाता है।इस डिजाइन को आप सिंपल से हैवी दोनों ही लुक में इस्तेमाल कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- चांदी के पायल के नए ट्रेंडिंग डिजाइन 2023
5. Simple Cute design

इस तरह के डिजाइन में ज्यादातर कई प्रकार के शेप्स को चैन में पिरोकर बनाया जाता है। देखने में यह काफी सिंपल और सोबर डिजाइन लगती है। साथ ही आप इसे अपनी डेली लाइफ में भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
दोस्तों यह थे कुछ खास डिजाइंस जो लड़कियों के द्वारा अपने ब्रेसलेट चुनने में उनकी मदद कर सकते हैं। अगर यह लेख आपको पसंद आया हो तो इस पर लाइक और कमेंट जरुर करें। साथ ही मुझसे जुड़ने के लिए यहां जाएं…