mehndi designs for wedding girl
शादी के घर में मेहंदी का फंक्शन जरूर रखा जाता है। जहां हर कोई हाथों में मेहंदी लगाता है। आप भी यहां बताए गए डिजाइंस को आगे और पीछे हथेली पर लगा सकती हैं

Mehndi Designs: मेहंदी लगाने का शौक हर लड़की को होता है। किसी भी खास मौके पर लड़कियां मेहंदी लगाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ती हैं ऐसा इसलिए क्योंकि इसके बिना हाथ सुंदर नजर नहीं आते हैं। कई बार ऐसा होता है कि हम ऑनलाइन डिजाइन को सर्च करते हैं ताकि कुछ नए तरीके की मेहंदी अपने हाथों में लगा सके। खासकर शादी के लिए। शादी चाहे भाई की हो या फिर आपके खास दोस्त की मेहंदी तो अपनी हथेली पर अच्छी लगनी चाहिए। ऐसे में आपको ट्राई करने चाहिए यहां बताए गए डिजाइन। ये काफी सुंदर डिजाइंस है और हाथों पर लगने के बाद काफी अच्छे लगते हैं।
लोटस डिजाइन मेहंदी (Mehndi Designs For Wedding)
अगर आपको भरे हाथों वाली मेहंदी पसंद है तो इसके लिए आप लोटस डिजाइन वाली मेहंदी लगा सकती हैं। इसमें आपके हाथों में बड़े-बड़े लोटस के डिजाइन बनाए जाएगे। इसके साथ मोर, हाथी और लटकन का डिजाइन भी क्रिएट किया जाएगा। आप चाहे तो जाली डिजाइन को हाथों में लगा सकती हैं वरना इन्हीं डिजाइन से अपनी मेहंदी कंप्लीट कर सकती हैं। इस तरीके के मेहंदी डिजाइन काफी अच्छे लगते हैं और हाथों की शोभा बढ़ाते हैं। इसे ब्राइड भी लगवा सकती हैं और दुल्हन या दुल्हे की बहन भी इन डिजाइन को हाथों में क्रिएट करा सकती हैं। बाजार से लगाने में इन डिजाइन के आपको 3000 से 5000 रुपये देने पड़ेंगे।
जाल मेहंदी डिजाइन

हाथों के आगे के मेहंदी के साथ-साथ पीछे की मेहंदी भी काफी अच्छी होनी चाहिए। इसलिए आपके पीछे के लिए जाल (मेहंदी डिजाइन) को क्रिएट कर सकती हैं। इसके साथ आप चाहे तो पीछे फूलों का डिजाइन ले सकती हैं और जाल को पत्तियों के डिजाइन से भर सकती हैं। इससे आपके हाथ और भी ज्यादा सुंदर लगेंगे।इस तरीके के डिजाइन आजकल काफी चल रहे हैं और अच्छे भी लगते हैं। इस तरीके के डिजाइन मार्केट में 3000 से 5000 रुपये में बनते हैं।
इसे भी पढ़ें:Karva Chauth (2024) Mehndi : इस करवा चौथ में बढ़ाए अपने हाथों की खूबसूरती,करे ट्राई ये मेहँदी डिज़ाइन
मिनिमल मेहंदी डिजाइन

आजकल मिनिमल मेहंदी डिजाइन काफी ट्रेंड में आप भी शादी में इस तरीके की मेहंदी को हाथों में लगा सकती हैं। इसमें आपकी आधी हथेली (डॉट मेहंदी डिजाइन) पर जाली और पत्ती का डिजाइन क्रिएट किया जाएगा। बीच हथेली में लटकन बनाए जाएंगे। उंगलियों पर छोटे-छोटे फूल या जाली का डिजाइन क्रिएट कर सकती हैं। इस तरीके से आपके हाथों की मेहंदी लगाकर तैयार हो जाएगी। मार्केट से लगाने पर यह 500 से 1000 रुपये में लग जाएगी।
इन बातों का रखें ध्यान
- जब भी मेहंदी लगाए तो इस बात का खास ध्यान रखें की आपको किसी तरह की कोई स्किन एलर्जी तो नहीं है।
- मेहंदी लगाने के तुरंत बाद पानी में हाथ न दें।
- जब भी मेहंदी सूख जाए तो उसे झाड़े नहीं बल्कि उस पर सरसों का तेल अप्लाई करें।
- इस बार शादी में लगाएं ये मेहंदी डिजाइन हाथ भी सुंदर लगेंगे और हर कोई आपकी तारीफ करते नहीं थकेगा।
इसे भी पढ़ें-Full Back Hand Mehndi : फुल बैक हैंड मेहँदी की ये डिज़ाइन आपके हाथों क…
उम्मीद है, आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। फेसबुक पर हम से जुरने के लिए यहाँ क्लिक करे |