
चोकर नेकलेस, नेकलेस का वह प्रकार है जो हमेशा गले से फिटिंग में पहना जाता है। इसकी लंबाई आमतौर पर 14 से 16 इंच ही होती है। लेकिन कई बार कुछ डिज़ाइन में लटकन होने के कारण चोकर नेकलेस एक या दो इंच लंबा भी हो सकता है। गले से फिट पहना जाने के कारण यह दूर से ही नजर आ जाता है। इसलिए तो महिलाएं इस डिज़ाइन को बेहद ही पसंद करती हैं।और इसी बात को ध्यान में रखते हुए आज हम आपको दिखाएंगे चोकर नेकलेस के एक से बढ़कर एक नवीन डिज़ाइन। इन डिज़ाइन को देखकर आपका दिल जरूर खुश हो जाएगा।
Also Read-पहाड़ी नथ डिजाइन – हिमाचल से लेकर काश्मीर तक की आदिवासी आकृतियों का आदान-प्रदान
1. Simple Gold Choker Necklace
चोकर नेकलेस का यह डिज़ाइन सबसे नवीन है। ब्रॉड शेप और शॉर्ट लेंथ में ये एक शानदार पैटर्न है। इस नेकलेस में आपको किसी प्रकार का स्टोन वर्क, कुन्दन या अतिरिक कोई भी कारीगरी देखने को नहीं मिलेगी। केवल शुद्ध सोने से इस नेकलेस का निर्माण हुआ है।
2. Jadtar Choker Necklace
सोने की बारीक कारीगरी और मीनाकारी किए हुए इस चोकर हार को सिर्फ और सिर्फ स्पेशल फंक्शन पर ही पहना जा सकता है। एक जैसी कारीगरी की कारण यह देखने में बेहद ही सुंदर है। नीचे की ओर सुनहरे लटकते हुए मोती इसकी शोभा को बढ़ाने का काम कर रहे है।
3. Light Weight Choker Necklace
इस चोकर नेकलेस का वजन किसी चिड़ियाँ के पंख से भी कम है। जाल डिज़ाइन होने से इसका वजन कम है लेकिन इसकी लंबाई और चौड़ाई बिलकुल भी कम नहीं है। इसके संग मिलने वाले कर्णफूल भी नवीन डिज़ाइन में बने हुए है।
4. Pearl Stud Choker Necklace
यह एक ऐसा गोल्ड चोकर नेकलेस डिज़ाइन है जिसे आप ट्रेडीशनल और वेस्टर्न दोनों तरह के कपड़ों के संग पेयर कर सकती हैं। इसकी इस खूबी के कारण युवतियों में यह चोकर डिज़ाइन काफी प्रचलित है।
5. Long Shape Choker Gold Necklace
लॉन्ग स्टाइल चोकर नेकलेस में प्रस्तुत है एक बेहद ही खूबसूरत डिज़ाइन। पत्ती के आकार में बने हुए इस नेकलेस पर विभिन्न तरह की आकृतियाँ बनाई गई है। नीचे की ओर अर्ध चंद्र आकार का लटन इसके डिज़ाइन को अधिक मनमोहक बना रहा है।
Also Read-बिहारी गोल्ड नथ: बिहारी स्टाइल ब्राइडल लुक के लिए तैयार हो जाइए, यहां हैं बेहतरीन गोल्ड नथ डिजाइन
6. Temple Design Choker Necklace
इस चोकर हार की लंबाई कम और चौड़ाई अधिक है जिसके कारण यह आपके गले को बेहतर तरीके से कवर कर सकता है। लक्ष्मी जी की आकृति वाले इस हार को पहनने के बाद लक्ष्मी माँ की कृपा भी आप पर हमेशा बनी रहेगी।
उम्मीद है, आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। फेसबुक पर हम से जुरने के लिए यहाँ क्लिक करे |