Big Print Kurti Designs, Floral Print Kurti Designs, Kurti Designs, Kurti Designs: Kurti Designs On Jeans For Short Height Girls, Kurti Designs: छोटे कद की लड़कियां जींस पर कुर्ती डिजाइन, Thread Work Kurti, कुर्ती डिजाइन, थ्रेड वर्क कुर्ती, फ्लोरल प्रिंट कुर्ती डिजाइन, बड़े प्रिंट वाली कुर्ती डिजाइन
जींस पर आजकल ज्यादातर लड़कियां कुर्ती पहनना सबसे ज्यादा पसंद करती हैं आप भी इन्हें वियर कर सकती हैं।

कुर्ती डिजाइन : जींस के ऊपर कुर्ती पहनने का ट्रेंड काफी चल रहा है। इसलिए लड़कियां इन्हें पहनना सबसे ज्यादा पसंद करती हैं। लेकिन दिक्कत उन लड़कियों को आती हैं जिनकी हाइट छोटी होती है। क्योंकि उन्हें ये समझ नहीं आता की कौन से डिजाइन वाली कुर्ती को वियर करें ताकि लंबी दिख सके। इसके लिए आप यहां बताएं गए डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं इससे आप लंबी के साथ-साथ काफी सुंदर भी नजर आएगी।
इसे भी पढ़ें: Latest Suit Designs: पतली दिखने के लिए सूट के इन लेटेस्ट डिजाइंस को करें अपनी वार्डरोब में शामिल
बड़े प्रिंट वाली कुर्ती डिजाइन

अगर आपको कुर्ती पहननी है तो इसके लिए आप बड़े प्रिंट वाली कुर्ती को वियर कर सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ये डिजाइन वियर करने पर आप सबसे अलग नजर आएगी। साथ ही लंबी भी दिखेंगी। लेकिन ये प्रिंट ज्यादा पास नहीं होने चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि प्रिंट पास होने की वजह से कुर्ता भरा-भरा नजर आएगा और आपकी हाइट छोटी ही दिखेगी। साथ ही आपको कलर का भी खास ध्यान रखना होगा। इससे आपकी हाइट लंबी नजर आएगी।
फ्लोरल प्रिंट कुर्ती डिजाइन

अगर आपको लंबा नजर आना है तो जींस के साथ फ्लोरल प्रिंट कुर्ती को वियर कर सकती हैं। इसमें आपको अंगरखा स्टाइल वाली कुर्ती डिजाइन खरीद सकती हैं। ये जींस के ऊपर काफी अच्छी लगती है। इसमें आप छोटे फ्लोरल प्रिंट को ट्राई कर सकती हैं। इसके कई सारे कलर ऑप्शन मार्केट में मिल जाते हैं। जिन्हें आप 200 से 500 रुपये में खरीद सकती हैं।
थ्रेड वर्क कुर्ती

आप थ्रेड वर्क कुर्ती को भी वियर कर सकती हैं। इस तरीके की कुर्ती काफी अच्छी लगती हैं और छोटी हाइट वाली लड़कियों के लिए बेस्ट ऑप्शन होती हैं। इसमें वो लंबी दिखने लगती हैं। इस तरह की कुर्ती में आपको फ्रंट पर थ्रेड वर्क मिलता है। जिससे इसका नेकलाइन और ज्यादा अच्छा दिखने लगता है। कुर्ती थोड़ी लूज पहनेंगी तो हाइट लंबी नजर आएगी। मार्केट में इस तरह की कुर्ती आपको 200 से 250 रुपये में मिल जाएगी।
इसे भी पढ़ें-ये साड़ी के खूबसूरत डिजाइंस आपके लुक को बनाएंगे खास : रक्षाबंधन स्पेशल डिजाइंस
कुर्ती के ऐसे और भी डिजाइन हैं जिन्हें आप वियर कर सकती हैं और लुक को परफेक्ट बना सकती हैं साथ ही हाइट छोटी है तो लंबी भी नजर आ सकती हैं।
उम्मीद है, आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। फेसबुक पर हम से जुरने के लिए यहाँ क्लिक करे |