ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी
करवा चौथ पर महिलाएं अक्सर ट्रेडिशनल ज्वेलरी वियर करना पसंद करती हैं लेकिन आप चाहे तो इस बात ज्वेलरी डिजाइन को चेंज कर सकती हैं।

Jewellery Designs : करवा चौथ पर महिलाएं अलग-अलग डिजाइन की ज्वेलरी पहनना पसंद करती हैं। लेकिन सबसे ज्यादा गोल्ड की ट्रेडिशनल ज्वेलरी वियर करते हुए नजर आती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि यही त्योहार होता है जब वो दुल्हन की तरह तैयार होती हैं इसके लिए वो ट्रेडिशनल ज्वेलरी वियर करती हैं। लेकिन इस बार कुछ नया ट्राई करने के लिए आप ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी को वियर कर सकती हैं। ये भी आउटफिट के साथ काफी अच्छी लगती है।
Karwa Chauth 2024 : लॉन्ग चेन नेकलेस
करवा चौथ पर आप अगर सूट या फिर आर्ट वर्क साड़ी वियर कर रही हैं तो उसके साथ इस तरीके के लॉन्ग चेन नेकलेस को वियर कर सकती हैं। ये नेकलेस सेट काफी क्लासी लगते हैं और लुक को भी सिंपल और स्टाइलिश बनाते हैं। इसमें आपको एक बीड्स वाली चेन मिलती है साथ में एक बड़ा सा पैंडेंट जो इसे और सुदंर बनाता है। साथ में मैचिंग इयररिंग्स मिलते हैं। आप भी इस तरीके के नेकलेस को वियर कर सकती हैं। मार्केट में ये आपको 100 से लेकर 200 की रेंज में मिल जाएंगे।
इसे भी पढ़ें : Pearl Jewellrry Designs | हर ऑउटफिट के साथ खूब जाचेंगे ये मोती की ज्वेलरी डिज़ाइन
Karwa Chauth 2024 : ऑरेंज कलर बीड्स नेकलेस

आजकल अलग-अलग डिजाइन के नेकलेस सेट मार्केट में मिलते हैं। आप भी इन्हें खरीदकर वियर कर सकती हैं। इसके लिए इस फोटो में दिखाए गए ऑरेंज कलर बीड्स वाले नेकलेस को खरीदकर आउटफिट के साथ वियर किया जा सकता है। ये साड़ी के साथ भी अच्छे लगते हैं साथ ही सूट के साथ भी वियर किए जा सकते हैं। इसमें आपको बीड्स के साथ-साथ मिरर वर्क भी मिल जाता है। जिससे ये सेट और सुंदर नजर आता है।
Karwa Chauth 2024 : कुंदन वर्क ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी सेट

अगर आपको कुछ हैवी पहनने का मन है तो इसके लिए आप ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी के इस डिजाइन को ट्राई (करवा चौथ ज्वेलरी) कर सकती हैं। इसमें आपको कुंदन वर्क सेट डिजाइन मिलेगा। ये काफी अच्छा लगता है हैवी होता है इसलिए साड़ी के साथ पहना जा सकता है। इसमें आपको मैचिंग इयररिंग्स और मांग टीका मिल जाता है। इसलिए आपको इसे वियर करना चाहिए। इससे लुक और ज्यादा खूबसूरत नजर आता है। मार्केट से इस तरीके के सेट डिजाइन आपको 250 से 500 की रेंज में मिल जाएंगे।
इसे भी पढ़ें-Gold Pendant Design | शानदार पेंडेंट डिज़ाइन
आप ऐसे ही और ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी सेट वियर कर सकती हैं और करवा चौथ लुक को परफेक्ट बना सकती हैं।
उम्मीद है आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें UPRISING BIHAR के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें।