Fancy Kundal Ki Designgreen Kundan Earrings, Green Kundan Jhumka Design, Indian Jhumka Earrings, Jadau Kundan Jhumka, Jadau Kundan Jhumka Design, Jhumka Bangles For Wedding, Jhumka Designs For Bridal, Jhumka Designs In Gold With Price, Kundan Jhumka Earrings Designs, New Jhumka Design, New Jhumka Design 2024, Stone Work Kundan Jhumka Design, ऑक्सिडाइज्ड झुमकी डिजाइन, कलरफुल झुमकी डिजाइंस, गोल्डd झुमका जालीदार डिजाइन, घुंगरू वाली झुमकियां, जड़ाऊ कुंदन झुमके, टेम्पल लुक वाली झुमकियां, तीन खंड वाली झुमकियां, स्टोन वर्क कुंदन झुमके, हैवी मल्टीu लेयर्ड झुमकी डिजाइंस
झुमकियों की ये डिजाइंस आप पहनती हैं तो आपके डांडिया लुक को हर कोई देखता ही रह जाएगा।

यदि आपने बहुत अधिक हैवी लुक वाली ज्वेलरी नहीं पहननी है, तो आप केवल हैवी लुक वाले झुमके पहन कर भी बहुत अच्छा लुक पा सकती हैं। खासतौर पर आप अपने लहंगे से मैच करती हुई झुमकियां बाजार से खरीद सकती हैं।
आज हम आपको कुछ झुमकियों की डिजाइंस दिखाएंगे, जो आप भी अपने डांडिया लुक में शामिल कर सकती हैं और अपने लुक को परफेक्ट बना सकती हैं। ये झुमकियां आपको बाजार में बहुत आसानी और वैरायटी में मिल जाएंगी और ये पॉकेट फ्रेंडली भी हैं क्योंकि इनके दाम बहुत अधिक नहीं है।
इसे जरूर पढ़ें: EARRING DESIGN- 2024 :- इयररिंग डिजाइंस के साथ अपनी फेयरवेल पार्टी को बनाएं और भी खास
ऑक्सिडाइज्ड झुमकी डिजाइन
- इस तरह की झुमकी डिजाइन आपको बाजार में बहुत देखने को मिल जाएंगी। आप उन्हें गुजराती स्टाइल वाले लहंगों के साथ कैरी कर सकती हैं।
- इस तरह की झुमकियों में आपको हैवी और लाइट दोनों तरह की डिजाइंस मिल जाएंगी।
- बाजार में आपको ऑक्सिडाइज्ड झुमकियों के अलावा डल गोल्ड और डल सिल्वर फिनिशिंग में भी झुमकियां मिल जाएंगी।
- आपको बाजार में ये झुमकियां 150 रुपये से 350 रुपये तक में मिल जाएंगे।
आप अपने लहंगे की डिजाइंस के अनुसार उनका चुनाव कर सकती हैं।

कलरफुल झुमकी डिजाइंस
- गुजराती स्टाइल लहंगे बहुत ही कलरफुल होते हैं। इस तरह के लहंगे के साथ आप कलरफुल ज्वेलरी पहन सकती हैं।
- अगर आप कलरफुल ज्वेलरी नहीं पहन पा रही हैं, तो आपको लहंगे से मैच करती हुई झुमकियों को कैरी करना चाहिए।
- इस तरह की झुमकियों में आपको मीना वर्क और कुंदन वर्क मिल जाएगा। इसमें आपको हैवी और लाइट दोनों तरह की झुमकी डिजाइंस मिल जाएंगी।
- कॉटन के प्रिंटेड और लाइटवेट लहंगों के साथ आप इस तरह की झुमकियां पहन सकती हैं।
- बाजार में आपको इस तरह की झुमकियां 250 रुपये से लेकर 500 रुपये तक में मिल जाएगी।
इसमें आपको हैवी और लाइट दोनों तरह की झुमकी डिजाइंस मिल जाएंगी।
इसे जरूर पढ़ें: Jhumka Design 2024 : आपकी खूबसूरती को नई पहचान देंगे ये झुमका डिज़ाइन…
हैवी मल्टी लेयर्ड झुमकी डिजाइंस

- बाजार में आपको हैवी मल्टी लेयर्ड झुमकियों में बहुत सारे डिजाइंस मिल जाएंगे। इसमें आपको गोल्ड या फिर डल गोल्ड झुमकी डिजाइंस मिल जाएंगी।
- साथ ही आपको इसमें मोती की चेन के साथ कुछ झुमकियां डिजाइंस मिल जाएंगी, जो आपके लुक को संवार देंगी।
- इस तरह की झुमकियां लंबी गर्दन वाली महिलाओं पर बहुत अच्छी नजर आती हैं। हालांकि, इस तरह की झुमकियों को कोई भी महिला अपने एथनिक लुक को बेहतर बनने के लिए कैरी कर सकती हैं।
- बाजार में आपको इस तरह की झुमकियां 500 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक में मिल जाएंगी।
इन्हें पहनने के बाद आप चाहें तो और कोई ज्वेलरी नहीं भी पहनेंगी तो भी आपका लुक बहुत अच्छा लगेगा।इस तरह की झुमकी डिजाइंस आप भी अपने डांडिया लुक में शामिल कर सकती हैं और खूबसूरत नजर आ सकती हैं।
उम्मीद है, आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। फेसबुक पर हम से जुरने के लिए यहाँ क्लिक करे |