
Holika Dahan Ash Remedies
फाल्गुन माह की पूर्णिमा के दिन होली का पर्व मनाया जाता है। इस साल होली 25 मार्च को मनाई जाएगी। वहीं, एक दिन पहले यानी कि 24 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा।

Holika Dahan Rakh Ke Upay: फाल्गुन माह की पूर्णिमा के दिन होली का पर्व मनाया जाता है। इस साल होली 25 मार्च को मनाई जाएगी। वहीं, एक दिन पहले यानी कि 24 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा। होलिका दहन के दौरान गोबर के उपलों को जलाया जाता है और उसकी परिक्रमा की जाती है। इसके अलावा, ज्योतिष शास्त्र में ऐसा बताया गया है कि होलिका दहन की राख से जुड़े कुछ उपाय करने से आपको कई प्रकार के लाभ मिल सकते हैं। तो चलिए ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि आखिर होलिका दहन की राख से कौन से उपाय किये जा सकते हैं।
होलिका दहन की राख के उपाय

आर्थिक स्थिति को मजबूत करने और धन लाभ के लिए होलिका दहन कि अग्नि बुझने के बाद उसकी राख को लाल कपड़े में लपेटकर घर की तिजोरी में रख दें और अगली पूर्णिमा तिथि पर उस राख को पवित्र नदी में बहा आएं।
यह भी पढ़ें: Holi 2024: गोबर से ही क्यों बनाई जाती है प्रहलाद और होलिका की प्रतिमा?
अगर आप या आपके घर में कोई लंबे समय से बीमार है और उस व्यक्ति को दवाई भी नहीं लग रही है तो होलिका दहन की राख को एक काले कपड़े में 2 पान के पत्ते, 2 बताशे और 2 लौंग के साथ लपेटें और पीपल के पेड़ के नीचे गाढ़ आएं।
अगर आपकी कुंडली में राहु या केतु दोष है या फिर आपको राहु के कारण जीवन में कई संकटों का सामना करना पड़ रहा है तो होलिका दहन की राख को एक जल से भरे लोटे में डालकर शिवलिंग पर उसका जलाभिषेक करें।
होलिका दहन के बाद उसकी राख को काले कपड़े में 4 कपूर और 4 लौंग के दानों के साथ लपेटें और घर में मौजूद परिवार के सदस्यों के ऊपर से उसारें। इससे अगर कोई बुरी नजर लगी होगी तो वह जल्दी ही दूर हो जाएगी।

ज्योतिष शास्त्र में ऐसा बताया गया है कि होलिका दहन के बाद उसकी राख को अगले दिन पूर्णिमा तिथि पर नहाने के पानी में मिलाकर स्नान करना चाहिए। इससे नव ग्रह शांत होते हैं और व्यक्ति के जीवन एवं घर में शुभता आती है।
यह भी पढ़ें: Holi 2024: रंगों से ही क्यों खेली जाती है होली?
उम्मीद है, आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। फेसबुक पर हम से जुरने के लिए यहाँ क्लिक करे |