Flower Design Bangle Set, Green Bangle Designer Set, Green Bangles With Grit Work, Kundan Work Bangles, Pearl Work Bangles Set, Silk Thread Bangle Set, किरकिरी वर्क वाली हरी चूडि़यां, कुंदन वर्क वाली चूड़ियां, ग्रीन चूड़ी डिजाइनर सेट, चूड़ी डिजाइन फोटो, डिजाइनर चूड़ी, फूल की डिजाइन वाला चूड़ी सेट, फैंसी चूड़ी डिजाइन, मोती वर्क वाला चूड़ी सेट, रेशम के धागों वाला चूड़ी सेट
शादी के मौसम में अगर आप भी हरे रंग के आउटफिट के साथ डिजाइनर चूड़ी सेट की तलाश कर रही हैं, तो एक बार आर्टिकल जरूर पढ़ें।

फैशन के गलियारों में आजकल हरे रंग का ट्रेंड काफी जोर-शोर से पसंद किया जा रहा है। एथनिक हो या फिर वेस्टर्न दोनों ही तरह के आउटफिट्स में आपको ग्रीन फैमिली के अलग-अलग शेड्स फैशन में दिख जाएंगे। यदि आप एथनिक आउटफिट कैरी कर रही हैं , तो अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए आप हाथों में चूड़ियां भी जरूर पहनेंगी, ऐसे में हम आपको आज ग्रीन चूड़ियों के कुछ डिजाइनर सेट के विकल्प दिखाएंगे। आप बहुत ही कम कीमत में हरी चूड़ियों का डिजाइनर सेट बाजार से अपने लिए बनवा सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें-आखिर क्यों बेहद खास होते हैं दुल्हन के लिए सोलह श्रृंगार?
फूल की डिजाइन वाला चूड़ी सेट
वेलवेट का ट्रेंड आजकल काफी फैशन में है और कपड़ों से लेकर हाथों की चूड़ियों तक में यह ट्रेंड देखने को मिल रहा है। आप वेलवेट वाली हरी चूड़ियों के साथ फूल वाले कड़ों को क्लब कर सकती हैं। इस तरह के कड़ों में आपको एक नहीं बल्कि ढेरों वैरायटी मिल जाएंगी। आपको बाजार में इस तरह के कड़े 50 रुपये जोड़े से लेकर 200 रुपये जोड़े तक मिल जाएंगे। अगर आपको कॉम्बिनेशन में डिजाइनर चूड़ियां लगानी हैं, तो आप गोल्डन, सिल्वर या फिर कॉपर चूड़ियां भी उसके साथ लगा सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें-देखें मंडला आर्ट मेहंदी के ये लेटेस्ट डिजाइंस

रेशम के धागों वाला चूड़ी सेट
आजकल बाजार में रेशम के धागों वाला चूड़ी सेट भी खूब देखने को मिल रहा है। इसमें आपको स्टोन वर्क और गोटा वर्क वाली चूड़ियां भी मिल जाएंगी। इसमें आपको मिरर वर्क में भी डिजाइनर चूड़िया मिल जाएंगी। आप इन्हें किसी और रंग की धागों वाली चूड़ियों के साथ कैरी कर सकती हैं या फिर आप इन्हें डिजाइनर कड़ों के साथ क्लब करके पहन सकती हैं। इस बात का ध्यान रखें कि आपको इसके साथ मेटल वाले या फिर स्टोन वर्क वाले कड़े नहीं क्लब करने हैं क्योंकि इसमें धागे फंस सकते हैं और आपके कड़े खराब हो सकते हैं। आपको बाजार में 200 रुपये दर्जन से लेकर 500 रुपये दर्जन के हिसाब से इस तरह की चूड़ियां मिल जाएंगी।

कुंदन वर्क वाली चूड़ियां
यदि आपको लाक की चूडि़यां पसंद हैं, तो आपको इस तरह की चूड़ियों में एक से बढ़कर एक डिजाइनर चूडि़यां मिल जाएंगी। इसमें आजकल कुंदन वर्क वाली चूड़ियां भी बाजार में आ रही हैं और इन चूड़ियों में आपको बहुत खूबसूरत-खूबसूरत डिजाइंस मिल जाएंगी। आपको चूड़ी और कड़ों में फ्लोर पेंटिंग के साथ भी कुंदन वर्क वाले कड़े मिल जाएंगे।
हरी चूड़ियों के साथ लाल, नारंगी और पीली चूड़ियों का कॉम्बिनेशन बहुत अच्छा लगता है। अगर आप चाहें तो इस तरह के कॉम्बिनेशन की चूड़ियां भी बाजार से आप खरीद सकती हैं। लाक की चूड़ियां थोड़ी कॉस्टली आती हैं, मगर 500 रुपये तक में आपका बहुत ही अच्छा सेट तैयार हो जाएगा।

मोती वर्क वाला चूड़ी सेट
मोती वर्क इस वक्त फैशन में हैं और आउटफिट्स से लेकर एक्सेसरीज तक में आपको यह वर्क वैरायटी में देखने को मिल जाएगा। चूड़ियों में भी आपको बहुत ही अच्छा पर्ल वर्क देखने को मिल जाएगा। आपको बाजार में कड़े मिल जाएंगे, जिन्हें आप चूडि़यों के साथ क्लब कर सकी हैं। इसमें आपको हैवी और लाइट दोनों वेट में चूड़ियां और कड़े मिल जाएंगे। सबसे अच्छी बात यह है कि आपको इसमें मेटल, कांच और लाक तीनों में ही वैरायटी मिल जाएगी। इनकी कीमत भी ज्यादा नहीं होगी। आपको 250 रुपये से लेकर 500 रुपये के अंदर-अंदर मोती वर्क वाली चूड़ियों का सेट मिल जाएगा।

किरकिरी वर्क वाली हरी चूडि़यां
चूड़ियों में किरकिरी वर्क कोई नया ट्रेंड नहीं है बल्कि बहुत पहले से आपको यह ट्रेंड चूड़ियों में देखने को मिल जाएगा। इसमें आपको छोटी और बड़े आकार की किरकिरी देखने को मिलेंगी। कांच की चूड़ियों में आपको ज्यादा यह वर्क देखने को मिलेगा। आपको मात्र 10 या 20 दर्जन के हिसाब से ही ऐसी चूड़ियां मिल जाएंगी। आप इस तरह की चूड़ियों के साथ हैवी कड़ें जरी वर्क वाली चूड़ियां क्लब कर सकती हैं। हां, डिजाइनर कड़े या चूड़ियां आपको जरूरी 50 रुपये से लेकर 100 रुपये या 200 रुपये तक में मिल जाएंगी।
ऊपर दिखाए गए विकल्पों के अतिरिक्त बाजार में आपको और भी कई वैरायटी देखने को मिल जाएगी। इन विकल्पों के आधार पर आप अपने लिए एक सुंदर सा चूड़ी सेट तैयार कर सकती हैं।
उम्मीद है, आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। फेसबुक पर हम से जुरने के लिए यहाँ क्लिक करे |