
Eye Makeup For Beginner, Eye Makeup For Beginners Natural, Eye Makeup For Beginners Step By Step, How To Apply Eye Makeup For Beginners, How To Apply Smokey Eye Makeup For Beginners, Simple Eye Makeup For Beginners, कोहल आई मेकअप लुक, स्मज काजल-आईलाइनर लुक, स्मोकी आई मेकअप लुक
मेकअप को लॉन्ग-लास्टिंग बनाने के लिए आपको स्किन केयर रूटीन को फॉलो करना जरूरी होता है। इसके लिए आप स्किन टाइप और बदलते मौसम का खास ख्याल रखें।

मेकअप करना हम सभी को पसंद होता है। इसके लिए आपको इंटरनेट पर काफी लुक्स और इन्हें क्रिएट करने के लिए काफी वीडियोज भी आसानी से मिल जाएंगे। वहीं इन मेकअप की बात करें तो आई मेकअप का रोल अहम होता है।
आई मेकअप की बात करें तो अधिकतर हम समय बचाने और जानकारी कम होने के कारण ज्यादा ताम-झाम वाले आई मेकअप को नहीं चुनते हैं और केवल काजल लगाकर ही लुक को कम्प्लीट कर लेते हैं। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं कुछ ऐसे आई मेकअप लुक्स जिन्हें आप काजल पेंसिल की ही मदद से केवल 5 मिनट से भी कम समय में आसानी से क्रिएट कर सकती हैं।
स्मोकी आई मेकअप लुक

- स्मोकी आई मेकअप खासकर नाइट पार्टी लुक के लिए चुना जाता है।
- अगर आप मेकअप की थोड़ी बहुत भी जानकारी रखती हैं तो ही इस तरह का ग्लैमरस और बोल्ड आई मेकअप खुद करें अन्यथा यह आपका पूरा लुक बिगाड़ भी सकता है।
- इसके लिए आप सबसे पहले आंखों के लिड एरिया पर काजल पेंसिल को गोलाई में लगा लें।
- इसके बाद आप इसे ब्लैक आई शैडो की सहायता लेकर अंदर की तरफ ही ब्लेंड करें।
- क्रीज एरिया के लिए आप न्यूट्रल कलर को चुनें।
- ऐसा करने से आपका आई मेकअप काई क्लीन नजर आएगा।
इसे भी पढ़ें:Office Earring Designs | ऑफिस वियर के लिए बेहद क्लासी और आकर्षक लुक दे…
स्मज काजल-आईलाइनर लुक

- देखने मेंइस तरह का लुक काफी वार्म नजर आता है, लेकिन असल में यह भी काफी बोल्ड लुक देने में मदद करता है।
- इस तरह के लुक को आप रेड कलर के आउटफिट के साथ कर सकती हैं।
- वहीं सबसे पहले आप आंखों ऊपर आईलाइनर की तरह काजल पेंसिल को लगा लें।
- इसके बाद आप स्मजर ब्रश से वार्म ब्राउन कलर के आई शैडो लेकर आंखों के ऊपर लगे काजल को ब्लेंड कर लें।
- इस तरह आप हल्के हाथों के दबाव से वार्म स्मज आई मेकअप लुक को पूरा कर पाएंगी।
इसे भी पढ़ें:Trendy Bracelet Designs | यह ट्रेंडी ब्रेसलेट डिजाइन आपके हाथो की सोभा को बड़ा देगी
कोहल आई मेकअप लुक

- वैसे तो आपने काफी तरह की कैट आई आपने देखें होंगे, लेकिन इस तरह से लोअर लैश लाइन पर बोल्ड काजल भी आपको परफेक्ट कैट आई लुक देने में मदद करता है।
- इसके लिए आप काजल को आंखों की नीचे की वॉटरलाइन में लगा लें।
- स्म्जर ब्रश की सहायता लेकर ब्राउन कलर से इसे नीचली तरफ से आउटर कार्नर की तरफ विंग देते हुए ब्लेंड कर लें।
- ध्यान रहे कि इसे आप ज्यादा फैलाए नहीं अन्यथा आपका पूरा आई मेकअप खराब हो सकता है।
उम्मीद है, आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। फेसबुक पर हम से जुरने के लिए यहाँ क्लिक करे |