Boho Earrings, Earrings Design, Earrings Designs, Earrings New Design, Fancy Earring Design, Girls Earrings Design, Jhumki Earrings, Long Earrings, इयररिंग्स के डिजाईन, इयररिंग्स न्यू डिजाइन, गर्ल्स इयररिंग्स डिजाइन, झुमकी इयररिंग्स, फैंसी इयररिंग डिजाइन, बोहो इयररिंग्स, लॉन्ग इयररिंग्स
लुक को आकर्षक बनाने के लिए स्टाइलिंग पर ध्यान देना चाहिए। वहीं इयररिंग्स का डिजाइन चुनने के लिए आपको चेहरे के आकार को समझना चाहिए।

Shopping Tips: अपने लुक को आकर्षक बनाना हम सभी चाहते हैं और इसके लिए आए दिन हम अपने लुक को कई तरीके से कस्टमाइज भी करते हैं। वहीं लुक को स्टाइल करने के लिए ज्वेलरी का रोल अहम होता है और आजकल ज्वेलरी में इयररिंग्स पहनना काफी पसंद किया जाता है।
हालांकि इसमें आपको आर्टिफिशियल में भी काफी वैरायटी आसानी से मिल जाएगी। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं इयररिंग्स के कुछ ऐसे डिजाइंस जो आपको मात्र 200 रूपये में आसानी से मिल जाएंगे। साथ ही बताएंगे इन्हें स्टाइल करने के आसान टिप्स।
लॉन्ग इयररिंग्स

अगर आप अपने ट्रेडिशनल लुक को प्लेन या इंडो-वेस्टर्न बनाना चाहती हैं तो इस तरीके के स्टोन वाले लॉन्ग इयररिंग्स आपके लिए बेस्ट रहेंगे। वहीं इस तरीके के आर्टिफिशियल स्टोन वाले इयररिंग्स आपको लगभग 100 रुपये से लेकर 180 रुपये तक में आसानी से मिल जाएंगे।
इसे भी पढ़ें :Gold Tops Designs : डेली पहनने योग्य गोल्ड टॉप मार्केट में मचा रहे धू…
स्टड्स इयररिंग्स

अगर आप केवल स्टड्स इयररिंग्स पहनना पसंद करती हैं तो इस तरीके के कानों से लगे स्टड्स इयररिंग्स आपके लिए बेस्ट रहेंगे। बता दें कि इस तरीके के स्टड इयररिंग्स आपको मार्केट में लगभग 120 रुपये से लेकर 160 रुपये में आसानी से मिल जाएंगे। इस तरह का डिजाइन लगभग हर फेस टाइप पर खूबसूरत नजर आता है।
झुमकी इयररिंग्स

लुक के साथ ज्यादा छेड़छाड़ नहीं करना चाहती हैं तो इस तरह की गोल्डन झुमकी आपके लिए बेस्ट रहेगी। वहीं आप चाहे तो गोल्डन के साथ कंट्रास्ट में अन्य कलर्स को भी चुन सकते हैं। इस तरीके की झुमकी आपको मार्केट में लगभग 190 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगी। इसे आप साड़ी के साथ स्टाइल करें।
इसे भी पढ़ें :Earrings Designs: मात्र 200 रुपये में मिल जाएंगे इयररिंग्स के ये फैंसी डिजाइंस, फेस्टिव सीजन के लिए करें ट्राई
बोहो इयररिंग्स

अगर आपकी आउटफिट प्लेन है या इंडो-वेस्टर्न है तो इस तरह के मल्टी-कलर वाले इयररिंग्स आपके लिए बेस्ट रहेंगे। इस तरह के इयररिंग्स आपको मार्केट में लगभग 150 रुपये से लेकर 190 रुपये तक में आसानी से मिल जाएंगे। गोल चेहरे पर इस तरह के इयररिंग्स बेस्ट नजर आयेंगे।
उम्मीद है, आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। फेसबुक पर हम से जुरने के लिए यहाँ क्लिक करे |