Site icon Uprising Bihar

अपने हेयरस्टाइल के हिसाब से चूज करें इयररिंग्स

 इयररिंग्स तभी अच्छे लगते हैं जब आप उसके हिसाब से हेयर स्टाइल क्रिएट करते हैं।

इयररिंग्स डिजाइन
इयररिंग्स डिजाइन

फैशन ट्रेंड हमेशा बदलता रहता है। इसलिए लोग उसी के हिसाब से अपने आपको अपग्रेड भी करते रहते हैं। कपड़े हो या फिर ज्वेलरी जब तक नए ट्रेंड की न हो आपको पसंद नहीं आते हैं। लेकिन ज्वेलरी पहनने के लिए आपको परफेक्ट लुक और हेयर स्टाइल भी तो क्रिएट करना चाहिए। अक्सर हम जब भी इयररिंग्स पहनते हैं तो इसी के बारे में सोचते हैं कि किस तरह का हेयर स्टाइल बनाएं ताकि हमारे इयररिंग्स सुंदर नजर आएं। इसके लिए आप यहां बताए गए ऑप्शन को ट्राई कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: MANGALSUTRA NEW DESIGN : फैंसी मंगलसूत्र की यह डिजाइन आपको देगी क्लासी लुक (THIS DESIGN OF FANCY MANGALSUTRA WILL GIVE YOU A CLASSY LOOK)

स्ट्रेट हेयर स्टाइल के साथ इयररिंग्स

अगर आपने अपने बालों को ओपन छोड़ा है और उसे स्ट्रेट रखना पसंद करती हैं तो इसके लिए आप चांदबाली वाले इयररिंग्स को वियर कर सकती हैं। ये पहनने के बाद आपके कानों में काफी अच्छे लगेंगे। बस आपको छोटी चांदबाली नहीं बल्कि लंबी चांदबाली खरीदनी है ताकि वो दिखे और सुंदर लगे। इसमें अलग-अलग ऑप्शन आपको मिल जाएंगे। आप चाहे तो इन्हें मार्केट या फर ऑनलाइन जाकर खरीद सकती हैं।

शॉट हेयर स्टाइल के लिए इयररिंग्स

इयररिंग्स फॉर गर्ल्स
इयररिंग्स फॉर गर्ल्स

अगर आपके बालों की लेंथ छोटी है और आपने उसमें स्ट्रेट हेयर स्टाइल बनाया है तो इसके साथ आप स्टड इयररिंग्स (इयररिंग्स डिजाइन) को वियर कर सकती हैं। ये काफी क्लासी लगते हैं। इसमें आपको स्टोन वर्क, पर्ल डिजाइन और फ्लावर डिजाइन वाले इयररिंग्स मिल जाएंगे। जिन्हें आप अपनी ड्रेस के हिसाब से मैच करके वियर कर सकती हैं। ये सुंदर के साथ-साथ सबसे अलग नजर आएंगे।

ब्रेड हेयर स्टाइल के साथ इयररिंग्स

इयररिंग्स की डिजाइन
इयररिंग्स की डिजाइन

ब्रेड हेयर स्टाइल काफी कॉमन है इसे हर कोई बनाना पसंद करता है ऐसे में आप भी इसे ट्राई कर सकती हैं। झुमकी इयररिंग्स (स्टड इयररिंग्स) बेस्ट हैं आप इन्हें इस हेयर स्टाइल के साथ वियर कर सकती हैं। इसमें आपको स्टोन वर्क, मिरर वर्क वगैरह वाले झुमके मिल जाएंगे। जिन्हें स्टाइल करके आप सुंदर दिख सकती हैं। इसके अलावा आप चाहे तो इसमें चेन वाले झुमके को भी वियर कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: बेस्ट इयररिंग्स: लंबी गर्दन वालो के लिए

इन हेयर स्टाइल के साथ पेयर करें ये इयररिंग्स आपका लुक परफेक्ट के साथ-साथ सबसे सुंदर नजर आएगा।

उम्मीद है, आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। फेसबुक पर हम से जुरने के लिए यहाँ क्लिक करे |

Exit mobile version