Earrings design : हम सभी स्टाइलिश लुक की तलाश में रोज़ वॉर्डरोब में नई चीजें जोड़ते हैं। लुक को आकर्षक बनाने के लिए ध्यानपूर्वक चेहरे के आकार के हिसाब से गहनों का चयन जरूरी है । इसलिए आभूषणों का स्टाइलिंग में महत्वपूर्ण योगदान।


1. पर्ल डिजाइन इयररिंग्स
मोती के डिज़ाइन लगभग हर तरह के कपड़ों के साथ खूबसूरत लगते हैं। लंबी गर्दन वालों के लिए इन मोतियों में से कोई एक डिजाइन बेस्ट रहेगा। लंबी गर्दन वालों के लिए मोती के डिज़ाइन वाले ईयररिंग्स विभिन्न कपड़ों के साथ अद्वितीय रूप से मिलते हैं साथ ही ये ईयररिंग्स आपकी गर्दन को और भी शानदार बना सकते हैं । इन्हें आप बाजार में 100 से 200 रुपए के बीच आसानी से प्राप्त कर सकते हैं । जो आपकी स्टाइल को एक नए दरजे तक पहुंचा सकते हैं।



2. चैन डिजाइन इयररिंग्स
लंबी गर्दन वालों के लिए चेन स्टाइल इयररिंग्स एक अद्वितीय और शैलीष्ठ विकल्प हो सकते हैं। यदि आप हीरे के आभूषण की प्राथमिकता देती हैं, तो आप इस मल्टी-लेयर चेन स्टाइल अमेरिकन डायमंड ईयररिंग्स को अपनाएं। इन ईयररिंग्स की कीमत 100 से 500 रुपए के बीच है । इस प्रकार से इन्हें लगभग हर लुक के साथ आसानी से मिल जाता है। ससथ ही इस डिजाइन में विभिन्न लेयर्स का सुझाव लंबी गर्दन को और भी ग्रेसफुल बना सकता है, जो आपकी शैली को बढ़ा सकता है।

3. स्टड डिजाइन बालियां
लंबी गर्दन वालों के लिए स्टड डिजाइन वाले ओवरसाइज्ड ईयररिंग्स । बाजार में 80 से 300 रुपए के बीच मिल सकते हैं। गर्दन की लंबाई के हिसाब से मीडियम साइज के डिजाइन का चयन करना आपके लिए उपयुक्त हो सकता है । इसे प्लेन साड़ी या इंडो-वेस्टर्न आउटफिट के साथ पहना जा सकता है।
इस तरह का डबल डिजाइन आजकल काफी ट्रेंड में है।

4. लॉन्ग झुमकी डिजाइन इयररिंग्स
झुमकी में विभिन्न डिजाइन तो होते हैं, लेकिन लंबी गर्दन के लिए विशेषकर लंबे डिजाइन के कुंदन वर्क ईयररिंग्स बेहतर विकल्प हो सकते हैं। इन आकर्षक डिजाइन वाले ईयररिंग्स को आप बाजार में लगभग 150 से 350 रुपये में पा सकते हैं।
पारंपरिक और आधुनिक डिज़ाइन का शानदार कॉम्बिनेशन, इस मनमोहक कर्णफूल में है। गुलाबी पत्थर का उपयोग आकर्षण में अपार शक्ति देता है।


उम्मीद है, आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। फेसबुक पर हम से जुरने के लिए यहाँ क्लिक करे |