
Long Gold Pendant

अक्सर देखा गया है जब भी आभूषणों की बात आती है, तो महिलाओं की पहली पसंद नेकलेस ही होते है। प्राचीन समय से ही महिलाएं आभूषणों में मुख्यतः गले के हार को तवज्जो देती आई हैं। इसके कई धार्मिक महत्व भी होते हैं। इसलिए आज हम महिलाओं के लिए सोने के पेंडेंट के कुछ खास डिज़ाइन लेकर आए हैं। इन्हें आप रोज़ाना के दिनों और खास अवसरों के दौरान भी पहन सकती हैं। इन पेंडेंट में आप काले मोती का प्रयोग कर मंगलसूत्र भी बनवा सकती हैं। तो चलिए फिर बिना देर किए देखते हैं सुंदर और आकर्षक गोल्ड पेंडेंट।
1. Long Gold Pendant
आप सूट-सलवार, साड़ियों और कुर्तियों के साथ इस पेंडेंट को पहनकर अपने लुक को रॉयल टच दे सकती हैं। अपने लुक को और बेहतर बनाने के लिए आप इसके साथ सोने के स्टड पहन सकती हैं। इस पेंडेंट को पहनने के बाद आप भीड़ से अलग दिखेंगी साथ ही खूबसूरत भी लगेंगी।
Also Read-रोज पहनने के लिए बेस्ट है यह छोटा मंगलसूत्र डिजाइन !
2. Broad Shape Gold Pendant
यह बहुत ही खूबसूरत पेंडेंट है। यह किसी खास अवसर के दौरान पहनने के लिए एकदम उपयुक्त है। इस खूबसूरत पेंडेंट में काफी यूनिक डिजाइन बनाया गया है। वहीं इसमें ऑरेंज और लाल रंग के कंट्रास्टिंग स्टोन भी लगाए गए हैं। पेंडेंट के बीचो-बीच एक लटकन बनाया गया है। साथ ही जगह-जगह पर इसमें फ्लोरल डिजाइन किए गए हैं। इस पेंडेंट को आप अपनी साड़ी और सूट-सलवार के साथ पहन सकती हैं।

3. Gold Moti Pendant
कई महिलाएं लाइट वेट ज्वैलरी पहनना पसंद करती हैं क्योंकि इस तरह की ज्वेलरी में स्टाइलिश दिखने के साथ ही वे इन्हें लंबे समय तक बड़ी आसानी से कैरी कर सकती हैं। हमारा यह मोती पेंडेंट डिज़ाइन का पेंडेंट पहनने में काफी हल्का और दिखने में काफी आकर्षक है। इस पेंडेंट को आप हर दिन पहन कर खूबसूरत लुक हासिल कर सकती हैं।

4. Light Weight Gold Pendant
अगर आप लाइटवेट पेंडेंट पहनना पसंद करती हैं, तो आप इस डिज़ाइन को चुन सकती हैं। यह डिज़ाइन आपको ज़रूर पसन्द आएगा क्योंकि यह पेंडेंट सिर्फ दिखने में हैवी है, लेकिन पहनने में काफी लाइटवेट है। पेंडेंट में 3 फ्लोरल डिज़ाइन बनाए गए हैं। इस पेंडेंट में आपको 2 कुंडे दिए गए हैं जिसे आप गोल्ड चेन में लगाकर स्टाइल कर सकती हैं।

5. Square Pendant With Beautiful Flower Design
खास अवसरों के दौरान महिलाएं हैवी ज्वेलरी पहनना पसंद करती हैं। वह हमेशा ऐसी ज्वेलरी का चयन करती हैं जो साड़ी और सूट सलवार में अच्छी तरह से नजर आए। हमारा यह चोकोर जाल स्टाइल का पेंडेंट डिजाइन आपको काफी पसंद आने वाला है। इसके बीचो-बीच फ्लोरल डिजाइन बना हुआ है। आप इसे साड़ी, सूट-सलवार और लहंगे के साथ पहन सकती है।
उम्मीद है, आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। फेसबुक पर हम से जुरने के लिए यहाँ क्लिक करे |