
Plain Gold Daily Wear Gold Bangles
विववहित महिलाएं रोजाना ही अपने हाथों को चूड़ियों से सजाएँ रखती हैं। कोई काँच की चूड़ियाँ पहनना पसंद करता है तो कोइ मेटल की। लेकिन अधिकतर महिलाएं डेली वियर के लिए भी सोने की चूड़ियों को पहनना पसंद करती हैं। क्योंकि इन चूड़ी की न तो चमक कम होती हैं न इनके टूटने का डर होता है। और तो और यह हाथों में सुंदर भी दिखाई देती हैं। तो चलिए आज हम आपको दिखाते हैं डेली वियर के लिए सोने की चूड़ियों के आकर्षक डिज़ाइन।

1. Set Of 4 Daily Wear Gold Bangles
इस सेट में आपको चार सुंदर सोने की चूड़ियाँ दिखाई देंगे। इसमें बीच में पट्टियों का डिज़ाइन बनाया गया है तो कहीं सोने के ऊपर सुंदर कारीगरी की हुई है। आप चाहें तो इन चूड़ियों को काँच की चूड़ियों के संग भी पहन सकती हैं।
Also Read-Bangles Designe : चूड़ियों की सबसे सुंदर डिजाइन, देखते ही आ जाएंगी आपक…
2. Spiral Gold Daily Wear Bangles
स्पाइरल डिज़ाइन में बनी हुई इस चूड़ियों को देखने के बाद आपको किसी भी और चूड़ी को देखने का मन ही नहीं करेगा। पूरी चूड़ियों पर एक जैसा डिज़ाइन बना हुआ है। एक तरफ सिम्पल गोल्ड और एक डिज़ाइन इस तरीके से पूरी चूड़ी को बनाया गया है।

3. Plain Gold Daily Wear Gold Bangles
इन लाइट वेट गोल्ड चूड़ियों पर बेहद ही बारीकी से कारीगरी की हुई है। चूड़ी के बीचों-बीच चौकर आकर में आपको सिम्पल गोल्ड दिखाई देगा, जो चूड़ी के डिज़ाइन को बेहद ही खास बना रहा है। आप चाहें तो चार के जगह दो चूड़ी भी पहन सकती हैं।

4. Extremely Beautiful Gold Bangles
अगर आप लाइट वेट में स्टाइलिश चूड़ियाँ पहनना चाहती हैं तो आपको यह डिज़ाइन जरूर देखना चाहिए। क्योंकि इस चूड़ी में आपको एक के बदले 3 अलग तरह की डिज़ाइन देखने को मिलेगी। इन चूड़ियों को बीच-बीच में पत्ती के आकार का डिज़ाइन इन चूड़ियों को और भी मनमोहक बना रहा है।

5. Diamond Shape Gold Bangles
प्लेन चूड़ियों पर डायमंड के आकर में कारीगरी की हुई है। इस चूड़ियों को आप दिन भर आराम से पहन सकती हैं। हल्के वजन में उपलब्ध ये चूड़ियाँ साड़ी और सूट दोनों तरह के आउटफिट के संग पहनी जा सकती हैं।
Also Read-चांदी वाले कड़े के डिजाइन || silver kada designs 2023
उम्मीद है, आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। फेसबुक पर हम से जुरने के लिए यहाँ क्लिक करे |