Site icon Uprising Bihar

Valentine Day Gifts Under 500: अपने पार्टनर को वेलेंटाइन डे पर दीजिए ये बेहतरीन गिफ्ट आइटम्स

इस बार वेलेंटाइन डे को खास बनाने के लिए आप अपने पार्टनर को कुछ खास गिफ्ट कर सकती हैं। अगर आप अपने पार्टनर को वेलेंटाइन डे पर कुछ खास गिफ्ट देना चाहती हैं तो हम आपको कई गिफ्ट्स बताएंगे।

Valentine Day Gifts Under 500
Valentine Day Gifts Under 500

वेलेंटाइन डे को कपल अलग-अलग तरह से सेलिब्रेट करते हैं। वेलेंटाइन डे को खास बनाने के लिए कपल कई तरह से एक दूसरे को स्पेशल फील करवाते हैं। लड़के और लड़कियां वैलेंटाइन डे पर अपने-अपने पार्टनर को खास तोहफे भी देते हैं। अगर आप अपने पार्टनर को कुछ खास देना चाहती हैं तो हम आपको बताएंगे कि आप कौन-कौन से गिफ्ट अपने पार्टनर को वैलेंटाइन डे पर दे सकती हैं। इन तोहफों से उनका वेलेंटाइन डे बहुत खास बन सकता है। तो चलिए जानते हैं इन सभी गिफ्ट आइटम्स के बारे में जो आप सिर्फ 500 रुपये से कम में भी खरीद सकती हैं।

1)फोटो फ्रेम विद म्यूजिक

आप अपने पार्टनर को अगर कुछ खास गिफ्ट करना चाहती हैं तो आप उन्हें साधारण फोटो फ्रेम देने की जगह फोटो फ्रेम विद म्यूजिक दे सकती हैं। इस फ्रेम की खासियत यह है कि यह फ्रेम ग्लास का होता है और इसमें आप जो भी गाना सेलेक्ट करते हैं और उसे इस फ्रेम में कस्टमाइज करवाते हैं वह गाना आप कोड की मदद से सुन भी सकते हैं।

इसमें स्पेशल क्यूआर कोड की सुविधा होती है। यह गिफ्ट बेहद यूनिक लगता है और इसमें आप अपने पार्टनर के साथ की फोटो को ऐड करवा सकती हैं। यह आपको ऑनलाइन 449 रुपये में मिल जाएगा।

इसे भी पढ़ें: मंगलसूत्र के ये फैंसी डिज़ाइन देंगे आपको परफेक्ट लुक

2)एलईडी हार्ट शो पीस

Valentine Day Gifts
Valentine Day Gifts

आप अपने पार्टनर को एलईडी हार्ट शो पीस भी दे सकती हैं। यह गिफ्ट आपको मार्केट में और ऑनलाइन भी केवल 500 रुपये में मिल जाएगा। इसमें आप नाम भी अपने पार्टनर का लिखवा सकती हैं।(Valentine Day पर इन गिफ्ट्स से करें अपने पार्टनर को खुश) यह दिखने में बेहद सुंदर और यूनिक गिफ्ट लगता है।

3)पर्सनलाइज्ड मैसेज बोतल

कुछ खास गिफ्ट देने के लिए आप अपने पार्टनर को पर्सनलाइज्ड मैसेज बोतल दे सकती हैं। यह बहुत क्यूट गिफ्ट भी है क्योंकि यह एक बल्ब के आकार की बोतल होती है जिसमें आप कई सारी पर्चियों में मैसेज लिख सकती हैं। और अपने मन की बात को यूनिक तरह से लिखकर अपने पार्टनर को दे सकती हैं।

यह गिफ्ट न सिर्फ उन्हें आपके प्यार का एहसास कराएगा, बल्कि आपकी बातों को याद रखने में भी उनकी मदद करेगा। इस गिफ्ट की कीमत सिर्फ 367 रुपये है।

4)पर्सनलाइज्ड कुशन

last minute valentine's day gifts
last minute valentine’s day gifts

इन पर्सनलाइज्ड कुशन में आप अपने पसंद की फोटो या डिजाइन बनवाकर अपने बॉयफ्रेंड को गिफ्ट कर सकती हैं। सोते वक्त यह कुशन आपकी याद दिलवाएगा। यह गिफ्ट सिर्फ 399 में आप ऑनलाइन खरीद सकती हैं।

5)ट्रिमिंग किट या ग्रूमिंग किट

ट्रिमिंग किट को अगर आप अपने पार्टनर को देते हैं तो वह उन्हें बहुत लाभदायक लगेगा। अगर आपके बॉयफ्रेंड को दाढ़ी रखने का शौक है, तो उनके लिए यह गिफ्ट खास हो सकता है। मार्केट में ऐसी कई किट हैं जिनमें अलग तरह के ट्रिमर दिए गए होते हैं, जिनकी मदद से आपका पार्टनर अपनी इच्छानुसार दाढ़ी को ट्रिम कर सकते हैं। यह गिफ्ट आप ऑनलाइन भी 500 रुपये के अंदर खरीद सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: SIMPLE BLOUSE DESIGN PHOTO 2024 : सिंपल साड़ी के साथ नेट से बने ब्लाउज़ के ये लेटेस्ट डिज़ाइन आपको परफेक्ट लुक देगी जरूर ट्राई करे

उम्मीद है, आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। फेसबुक पर हम से जुरने के लिए यहाँ क्लिक करे |

Exit mobile version