
भारत के कई प्रान्तों और कई समुदायों की महिलाएं काले मोती या काले मनके जड़ित मंगलसूत्र ही पहनती हैं। आज हम आपके समक्ष काले मोती लगे हुए पारमपरिक मंगलसूत्र के कुछ नए, कुछ अलबेले डिजाइन प्रस्तुत कर रहे हैं। सभी मंगलसूत्र सोने के हैं।

1. Plain Gold Floral Mangalsutra
यह प्लेन गोल्ड फ्लोरल मंगलसूत्र बेहद अनूठा है। इस मंगलसूत्र की चेन बहुत ही प्रिटी है। चेन पर काले मोतियों को लगाया गया है। साथ ही नीचे की तरफ फ्लोरल पेंडेंट है। पेंडेंट में ब्लैक कलर के छोटे-छोटे काले मोती लगे हुए हैं। साथ ही नीचे की तरफ काले और सुनहरी मोती लटके हुए हैं जो देखने में बहुत ही अद्भुत लग रहे हैं।
Also Read-JEWELLERY DESIGNS: गर्दन है लंबी तो खरीदें ये नेकलेस सेट, दिखेंगी खूबसूरत
2. Meenakari Gold Black Bead Mangalsutra
डबल लेयर चेन में बना हुआ यह मीनाकारी गोल्ड ब्लैक बीड मंगलसूत्र बहुत ही निराला है। इस मंगलसूत्र पर अत्यधिक आकर्षक मीनाकारी की गई है। इसे सबसे ज्यादा यूनीक बनाता है इसका मीनाकारी से सजा हुआ गोल्ड पेंडेंट। काले मोतियों और गोल्डन कलर के कॉन्बिनेशन वाला यह मंगलसूत्र साड़ी या सूट पर आप पहन सकती हैं।

3. Pure Gold Black Bead Mangalsutra
प्योर गोल्ड से बना हुआ यह ब्लैक बीड मंगलसूत्र बहुत ही सुंदर है। इसकी चेन दो लड़ियों वाली है जिसमें काले मोती पिरोए गए हैं। इस मंगलसूत्र का पेंडेंट गोल्डन कलर का है। वटी स्टाइल में बना हुआ यह पारंपरिक मंगलसूत्र बेहद अनूठा है।

4. Double Vati Gold Black Bead Mangalsutra
डबल वटी डिजाइन में बना हुआ यह गोल्ड ब्लैक बीड मंगलसूत्र अनेकों लेयर्स को जोड़कर बनाया गया है। इसकी चेन में बीच बीच में बहुत ही छोटे-छोटे काले मोती लगे हुए हैं जो इसे और भी ज्यादा आकर्षक बना रहे हैं। नीचे की तरफ दो पेंडेंट लगे हुए हैं और साथ ही सुनहरे रंग के मोती भी लगे हैं।

5. Diamond Stud Gold Black Bead Mangalsutra
अगर आप कोई सोबर डिजाइन वाला मंगलसूत्र ढूंढ रही हैं तो आप इस डायमंड स्टड गोल्ड ब्लैक बीड मंगलसूत्र को देखिए। यह देखने में सिंपल लेकिन यूनीक है। इसकी चेन काले और सुनहरी मोतियों के संगम से बनी हुई है। साथ ही इसके नीचे बेहद ही सुंदर लॉकेट लगा हुआ है जिस पर डायमंड लगे हैं।

6. Circular Pendant Gold Black Bead Mangalsutra
यह गोल्ड ब्लैक बीड मंगलसूत्र काफी निराला है। इसका सर्कुलर पेंडेंट इसे और भी ज्यादा आकर्षक बनाता है। पेंडेंट पर काफी सुंदर डिजाइन बनाया हुआ है। इसके अलावा इस मंगलसूत्र की जो चेन है वह दूसरे मंगलसूत्र की तुलना में थोड़ी चौड़ी है। यह प्यारा सा मंगलसूत्र आप विशेष फंक्शन में पहन सकतीं हैं।
Also Read-डिजाइनर गोल्ड नेकलेस: आपके परिधान की शोभा दुगनी कर देंगे ये हार
उम्मीद है, आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। फेसबुक पर हम से जुरने के लिए यहाँ क्लिक करे |