
Mehadi Design

भारत एक ऐसा राष्ट्र है जहा कई तरह के त्योहार मनाए जाते है। इनमें से एक है रक्षाबंधन का त्योहार, यह भाई बहन के प्यार और सम्मान का प्रतीक होता है। जहां बहन अपने भाई के लिए विभिन्न प्रकार की तैयारियां करती है। इनमें एक सबसे एहम चीज है मेंहदी जो एक बहन की सुंदरता को और बढ़ाती है। तो आज हम आपको कई तरह की लेटेस्ट मेंहदी डिजाइन के बारे में बताएंगे। जिसे आप इस रक्षाबंधन पर अपने हाथो में लगा सकती है और उनकी सुदंरता को बढ़ा सकती हैं।
1. Brother Sister Art Mehndi Design

अब भाई बहन का त्योहार है तो उनसे जुड़ी मेंहदी डिजाइन भी आपके हाथो की सोभा बढ़ाएंगी। तो ऐसे में आप भाई बहन से जुड़ी कुछ ऐसी डिजाइन की मेंहदी भी लगा सकती है।
यह भी पढ़ें:- Latest Mehndi Designs : इस सावन महादेव स्पेशल मेहंदी लगाए जो देखने में काफी खूबसूरत लगेगी, देखे डिज़ाइन
2. Floral Design

फूलों के डिजाइन की मेंहदी हमेशा से ही लोगो को पसंद आती रही है। जिसमे आप कोई भीं फूल बना सकती है की कमल, गुलाब, जैस्मिन, आदि, जो आपको मेंहदी को और आकर्षित बनाएगी। और इसे आप अपनी इच्छा अनुसार हल्की, या ज्यादा भरी भी कर सकती है, दोनो ही तरह से ये खूबसूरत लगेगी।
3. Mandala Design

वैसे तो मंडला एक कला की विधा है पर आजकल लोग इसके डिजाइन को मेंहदी में भी लगाते है। यह काफी बारीक तरह की मेंहदी डिजाइन है। ज्यादातर इसमें गोलाकार डिजाइंस देखने को मिलती हैं और इसके गोले को कई तरह की डिजाइन से भरा जाता है।
यह भी पढ़ें:- चांदी के बहुत ही सुंदर कमरबन्द की डिजाइन | Silver Kamarband Design
4. Dot Design

बिंदुओं के डिजाइन वाली ये खास मेहंदी काफ़ी आसान तरीके से काफ़ी खुबसूरत बनाई जा सकती हैं। साथ ही इसे आप किसी भी प्रकार से अपने अंदाज में बना सकते हैं। इसे आप सिंपल डॉट डिजाइन से शुरु करते हुए एक खुबसूरत भरी हुई डिजाइन में बदल सकते हैं।
5. Full Hand Mehndi Design

पूरे हाथ में भर कर लगाई जाने वाली डिजाइन की मेंहदी आपके हाथ को बेहद खूबसूरत और आकर्षक बनाती है। इस डिजाइन को बनाने में बहुत ही धैर्य और समय की आवश्यकता है।
तो ये थे कुछ खास मेंहदी डिजाइन जो आप इस रक्षाबंधन में लगा सकती है। हालांकि इसके अलावा आप अपने हाथो के अनुसार भी कोई डिजाइन चुन सकती है।
उम्मीद है आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें।
फेसबुक पर हम से जुरने के लिए यहाँ क्लिक करे |
1 thought on “मेहंदी के ये खास डिजाइन, रक्षाबंधन पर आपके हाथों को देंगे खास झलकियां”
Comments are closed.